{"_id":"5d17ae2d8ebc3e3cca07af76","slug":"girl-ran-away-sitapur-news-lko467994364","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा देकर थाने से भागी अगवा किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को चकमा देकर थाने से भागी अगवा किशोरी
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। एक अगवा किशोरी पुलिस को चमका देकर कमलापुर थाने से भाग गई। पुलिस उसका बयान करा चुकी थी, लेकिन लापरवाही के कारण वह थाने से निकल गई। अब पुलिस उसे ढूंढने में जुटी है, लेकिन पता नहीं चल सका है।
कमलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी करीब 13 दिन पूर्व अगवा कर ली गई थी। इस मामले में कमलापुर थाना क्षेत्र के मानपुर सरोरा गांव निवासी मुकेश को नामजद किया गया था। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद किशोरी को बरामद कर लिया था। उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया था।
अभी वह कमलापुर पुलिस की सुपुर्दगी मे थी। बताते हैं कि शनिवार को वह महिला आरक्षी को चकमा देकर थाने से फिर भाग निकली। किशोरी के भागने की खबर से थाने में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आननफानन में उसकी तलाश की जाने लगी, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी आरबी सुमन ने कहा कि टीम बनाकर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।