{"_id":"650743cba0c60ba96b095864","slug":"girl-injured-in-dog-attack-sitapur-news-c-102-1-stp1002-2737-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कुत्तों के हमले में बालिका जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कुत्तों के हमले में बालिका जख्मी
Sun, 17 Sep 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
खैराबाद/सीतापुर। आवारा कुत्तों ने रविवार को घर के बाहर खेल रही एक बालिका पर हमला कर दिया। चीख सुनकर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से कुत्तों को खदेड़ा। जख्मी बालिका काे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कुत्तों के हमले का शिकार हुए लोगों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इनमें 16 बच्चे हैं। एसडीएम सदर ने रविवार को घायलों का हाल जाना। उन्होंने नगर की सभी मीट की दुकानों को एक सप्ताह तक बंद करने के निर्देश दिए। वहीं, लखनऊ नगर निगम की टीम ने पहुंचकर आवारा कुत्तों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
रविवार को पकरिया गांव में समरा (10) अपने घर के सामने खेल रही थी। तभी आवारा कुुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़कर बालिका की जान बचाई। घायल बालिका को सीएचसी ले जाया गया, डॉक्टरों ने इलाज के बाद बालिका को छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार से लेकर शनिवार तक आवारा कुत्तों ने नगर के कजियारा, कुल्हन सरांय, कासिमपुर, गढ़ी दरवाजा, तुर्कपट्टी व ललियापुर में 15 बच्चों समेत 23 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। घायलों की संख्या अब 24 हो गई है।
एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र द्विवेदी व ईओ प्रेम शंकर गुप्ता ने सीएचसी पहुंचकर सभी घायलों की सूची ली। तुर्कपट्टी पहुंचकर पीड़िता हिफजा का हाल जाना। इसके बाद नगर में मीट की दुकानों का निरीक्षण किया। किसी दुकान पर मीट के अवशेष को नष्ट करने का इंतजाम नहीं था। इस पर एसडीएम ने मीट की सभी दुकानों को एक सप्ताह तक बंद करने के निर्देश दिए हैं।
चार आवारा कुत्ते पकड़े
आवारा कुत्तों की धरपकड़ के लिए लखनऊ नगर निगम की कैचर टीम रविवार को खैराबाद पहुंची। ललियापुर क्षेत्र में टीम ने चार आवारा कुत्ते पकड़े हैं। ईओ प्रेम शंकर गुप्ता ने बताया आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है। आगे भी धर पकड़ जारी रहेगी।
बंद रहेंगी मीट की दुकानें
आवारा कुत्ते पकड़ने के लिए लखनऊ नगर निगम से टीम बुलाई गई है। नगर वासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सभी मीट की दुकानें एक सप्ताह तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
ज्ञानेंद्र द्विवेदी, एसडीएम सदर