फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Gift of five permanent bridges to Sitapur

Sitapur News: सीतापुर को पांच स्थायी सेतुओं की सौगात, 1.35 अरब से आकार लेंगे पुल

Thu, 12 Feb 2026 09:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 12 Feb 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
Gift of five permanent bridges to Sitapur
सकरन में किवानी नदी पर बना बांस बल्ली का पुल।
सीतापुर। जिले में जल्द ही पांच स्थानों पर लोगों को बांस-बल्ली के पुलों से निजात मिल जाएगी। डीएम डॉ. राजा गणपति आर के प्रस्ताव पर पांच जगहों पर स्थायी पुल का निर्माण होने जा रहा है। शासन को 1.35 अरब रुपये का एक प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव पर कार्यवाही शुरू हो गई है। जल्द ये सभी पुल आकार लेंगे।
विज्ञापन


मछरेहटा के मिरचौड़ी ग्राम पंचायत के मजरा हरैया धाम के पास सरायन नदी पर बना बांस का पुल 14 जनवरी को टूट गया था। इस दौरान कुछ लोग नदी में भी गिर गए थे। किसी तरह ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला था। अमर उजाला ने लगातार बांस के बने पुलों की वजह से होने वाली परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। डीएम ने खबरों का संज्ञान लेकर हरैया धाम में सरायन नदी के घाट पर बैरीकेडिंग लगाकर आवागमन बंद करवा दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग को सेतु निर्माण इकाई के परियोजना प्रबंधक और डीएम ने 90.23 मीटर लंबे पुल के लिए 21.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा था। इस धनराशि से हरैया धाम के पास सरायन नदी पर सेतु बनेगा। इसके साथ पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक काम कराए जाएंगे। अमर उजाला ने इस पुल के साथ सकरन के खमरिया कटेसर में किवानी नदी पर बांस बल्ली के पुल का जिक्र किया था। वहां करीब 20 वर्षों से ग्रामीणों के लिए एक लकड़ी का पुल लाइफलाइन बना हुआ है। इस स्थान पर भी 26.50 करोड़ रुपये से 90.23 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



रुद्रावर्त घाट, दुधवर और रामनगर भुजिया में भी पुल स्वीकृत
डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने मिश्रिख के रुद्रावर्त महादेव मंदिर के पास गोमती नदी के रुद्रावर्त घाट पर पुल बनाने का प्रस्ताव भेजा है। यहां 33.50 करोड़ से 181.58 मीटर लंबे पुल का निर्माण होगा। बिसवां के सकरन के तहत दुधवर में किवानी नदी पर स्थायी पुल बनाने के प्रस्ताव पर कार्यवाही शुरू हो गई है। यहां 26.50 करोड़ रुपये से 90.23 मीटर पुल का निर्माण किया जाएगा। महोली के रामनगर-भुजिया के बीच कठिना नदी पर 27.95 करोड़ रुपये की लागत से 120.68 मीटर लंबे पुल का निर्माण होगा। सभी प्रस्तावों पर शासन स्तर से एक साथ कवायद तेज हो गई है।



पांच स्थानों पर पुल के निर्माण की योजना
ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों द्वारा बांस-बल्ली के पुल बनाकर असुरक्षित ढंग से आवागमन की जानकारी मिली थी। साथ ही कुछ गांवों में पुल के अभाव में ग्रामीणों द्वारा नाव से नदी पार करने की भी सूचना मिली थी। इन पांचों स्थानों पर 1.35 अरब की पुल के निर्माण की कार्ययोजना बनाकर शासन भेजी गई है। जल्द इन पांचों स्थानों पर सेतु, पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक प्रबंध किए जाएंगे।
- डॉ राजा गणपति आर, जिलाधिकारी सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed