जल्द बनेंगे 296 लोहिया आवास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समग्र गांव में लोहिया आवासों का निर्माण कराया जाता है। वित्तीय वर्ष 2014-15 में 42 समग्र गांव में 2444 आवासों को मंजूरी मिली थी। पात्रता चयन के बाद लाभार्थियों की संख्या में इजाफा हो गया।
जिसको लेकर प्रशासन ने 296 आवास और स्वीकृत करने की पत्रावली प्रमुख सचिव ग्राम विकास को भेजी थी। शासन स्तर से इस संशोधित लक्ष्य को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है।
परियोजना निदेशक केके सिंह ने बताया कि संशोधित लक्ष्य को मंजूरी मिल गई है। बजट आते ही लाभार्थियों के खाते में भेज दिया जाएगा।