फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ghaghara grew 25 feet to The district

25 फीट जिले की ओर बढ़ी घाघरा

Thu, 27 Aug 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Thu, 27 Aug 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
वहीं किसानों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। इस बार नदी के कटान पर गौर किया गया, तब पता चला कि बीते दो दिनों में नदी तटीय क्षेत्र की 25 फीट जमीन काट कर सीतापुर जिले की ओर बढ़ आई है। हालांकि प्रशासन के पास ऐसा कोई आंकड़ा मौजूद नहीं हैं।
विज्ञापन


घाघरा नदी रेउसा क्षेत्र के ग्राम निर्मल पुरवा, गोड़ियन पुरवा, सिसैया बाजार, पासिन पुरवा, रामलाल पुरवा आदि दर्जन भर गांवों में कटान कर रही है। वहीं खेती योग्य जमीन भी काट रही है। बर्बादी का दंश झेल रहे राम लखन, पेशकार, संतोष कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि नदी बड़ी तेजी से कटान कर सीतापुर जिले की तरफ बढ़ रही है।
विज्ञापन


बीते दो दिनों में घाघरा नदी ने करीब 25 फीट दूरी तक खेती व आबादी की जमीन काटी है। जिसकी वजह से करीब 25 फीट तक घाघरा नदी जिले की तरफ बढ़ी है। वैसे तो नदी अब तक करीब 100 फीट तक जिले की तरफ खिसकी है। प्रशासन को भले ही सुधि न हो, लेकिन किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वजह यह है कि तटीय क्षेत्र की खेती योग्य जमीन खत्म होती जा रही है। इससे जिले में फसल की पैदावार में गिरावट आएगी। किसानों का यहां तक कहना है कि अभी तक प्रशासन की टीमों ने इस क्षेत्र में यह सर्वे किया ही नहीं है कि नदी ने खेती योग्य कितनी जमीन को निगला है।


उधर घाघरा, शारदा व बनबसा बैराजों से 143851 क्यूसेक पानी नदियों में छोड़ा गया है। बहरहाल यह पानी इतना नहीं है कि बाढ़ जैसी नौबत ला सके, लेकिन नदी द्वारा की जा रही कटान लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed