{"_id":"61aa6244594b1c0c833c8431","slug":"get-the-oxygen-plant-repaired-immediately-dm-sitapur-news-lko6072850118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन प्लांट तत्काल दुरुस्त करवाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन प्लांट तत्काल दुरुस्त करवाएं : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी, पीकू वार्ड व ऑक्सीजन प्लांट को देखा। सीएमएस को ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत कराकर तत्काल चालू करवाने की हिदायत दी।
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर डीएम विशाल भारद्वाज जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड को देखा। वहां पर सीएमएस से ऑक्सीजन प्लांट के बारे में जानकारी हासिल की। सीएमएस ने बताया कि प्लांट में तकनीकी खराबी आ गई है। इसे बनवाने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया है। इसके बाद डीएम ने पीकू वार्ड को देखा। वहां पर एक भी मरीज भर्ती नहीं था। मरीज न होने का कारण पूछा तो बताया गया कि इस समय सर्दी में मरीजों की संख्या कम हो गई है, इसी वजह से यह खाली चल रहा है।
इसके बाद डीएम ने अस्पताल में निर्माणाधीन आरटीपीसीआर लैब को देखा। वहां पर चल रही व्यवस्थाओं को परखा। जल्द ही लैब शुरू कराने के निर्देश दिए। प्रभारी सीएमएस डॉ. केडी पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी ने पूरे अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया है। कोरोना के खतरे को लेकर ऑक्सीजन, बेड व दवाओं का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।