फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   gayatri mantra sounds in jail, azam khan also paricipated

आजम खां ने सुना ॐ भूर्भुवः स्वः : सीतापुर जेल में गूंजा गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय जाप, अब हर दिन बजेंगे ये मंत्र

Mon, 11 Apr 2022 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 11 Apr 2022 12:39 AM IST
सार

मालूम रहे कि आजम खां करीब दो साल से अधिक समय से जिला कारागार में निरुद्ध हैं। लगभग 86 मामलों में उनकी जमानत हो चुकी है, एक मामले में उनकी जमानत होना बाकी है।

विज्ञापन
gayatri mantra sounds in jail, azam khan also paricipated
आजम खां हर रोज सीतापुर जेल में सुनेंगे गायत्री मंत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतापुर जेल में बंद कैदियों में सकारात्मक ऊर्जा भरने के साथ ही उनके जीवन में नई चेतना को जगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जेल से हर कोई कतराता है, जो कैदी यहां निरुद्ध हैं, वह भी अपनी मर्जी से नहीं है। अपराध करने के बाद तमाम तरीके की ऐसी समस्याएं और नकारात्मक ऊर्जाएं उनको घेरती होंगी। ऐसे में उनमें बदलाव लाने की मंशा से शासन के आदेश पर जेल प्रशासन ने अच्छी पहल की है।

विज्ञापन

सपा नेता आजम खां ने भी सुना मंत्रोच्चारण

जिला कारागार में निरुद्ध सपा नेता आजम खां ने भी मंत्रों का उच्चारण सुना। करीब आधे घंटे तक उन्होंने रिकार्ड किए गए मंत्रों को साउंड के जरिए सुना। मालूम रहे कि आजम खां करीब दो साल से अधिक समय से जिला कारागार में निरुद्ध हैं। लगभग 86 मामलों में उनकी जमानत हो चुकी है, एक मामले में उनकी जमानत होना बाकी है। उनके साथ उनकी पत्नी तंजीन फातिमा, बेटा अब्दुल्ला आजम खां भी निरुद्ध थे। वह पहले ही जमानत पर रिहा हो चुके हैं।

विज्ञापन

क्या है जेल प्रशासन की मंशा

जेल प्रशासन की मंशा है कि कैदियों में ऐसी ऊर्जा का संचार हो कि वह जरायम की राह ही छोड़ दें। इसी कड़ी में रविवार को गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय का जाप जेल में कराया गया। सुबह प्रार्थना के बाद करीब आधा घंटे तक गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय का लगातार जप किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब हर रोज ऐसे ही आधे घंटे तक मंत्रों की ध्वनि सुनाई देगी। जेल अधीक्षक सुशील सिंह ने बताया कि ऐसा करने के पीछे कारागार प्रशासन की यह मंशा है कि यहां से जाने के बाद उनका लक्ष्य अपराध करना न हो, बल्कि वह समाज में एक अच्छी पहचान बनाएं। किसी भी अपराध को करने से परहेज करें और सरलता से जीवन व्यतीत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed