फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Gave women information about government schemes

Sitapur News: महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

Tue, 14 Jan 2025 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 14 Jan 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
Gave women information about government schemes
कमलापुर (सीतापुर)। नयागांव की प्रधान जनक कुमारी सिंह ने मंगलवार को 20 निराश्रित महिलाओं को कंबल प्रदान किए। उन्हें योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

कसमंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत नयागांव के पंचायत भवन में प्रधान ने कहा कि जिन महिलाओं की वृद्धावस्था, निराश्रित महिला व दिव्यांग पेंशन नहीं बनी है, वह अपना आधार, बैंक खाता संख्या व मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं। उन्हें योजना का लाभ दिलाने की कवायद हम करेंगे। उन्होंने कहा कि जिनको शौचालय नहीं मिला है वह लोग ऑनलाइन आवेदन करा दें, जिससे उन्हें शौचालय मिल सके।
विज्ञापन

प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में नए लाभार्थियों का चयन होना है। आप स्वयं आवास प्लस एप पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। घर-घर भी इसका सर्वे होगा, आवास व शौचालय के नाम पर किसी को पैसा नहीं देना है। जो भी आपसे पैसे मांगे तुरंत हमें सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओम प्रकाश सिंह फाउंडेशन परिवार द्वारा स्थापित कपड़ा बैंक के संस्थापक एवं सह जिला सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि कपड़ा बैंक समाज के सुविधा संपन्न लोगों से कपड़े एकत्रित कर सुविधा विहीन अभावग्रस्त परिवारों को उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। आपकी नजर में कोई अभावग्रस्त परिवार हो तो आप तुरंत सूचना दें, जिससे संस्था के कार्यकर्ता उनके घर तक कपड़े पहुंचा सकें। इस अवसर पर पूर्व प्रधान भगनू राजवंशी, वेद सिंह, अमित, संतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed