{"_id":"680d29ab65c08fd43d065de4","slug":"gas-cylinder-leakage-causes-fire-during-mundan-sanskar-three-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1037-130993-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मुंडन संस्कार में गैस सिलिंडर रिसाव से लगी आग, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मुंडन संस्कार में गैस सिलिंडर रिसाव से लगी आग, तीन झुलसे
Sun, 27 Apr 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
रेउसा। थानगांव के खैरी गांव के मजरा ज्वला पुरवा में शनिवार को मुंडन संस्कार के दौरान गैस सिलिंडर में रिसाव हो गया। हादसे में तीन लोग झुलस गए। इसमें दो सगी बहनों के साथ एक मासूम शामिल है।
ज्वाला पुरवा निवासी रजनीश भार्गव की बेटी रिया (4) का शनिवार को मुंडन संस्कार था। सदरपुर के ग्राम धानीपुर निवासी पुष्पा (40) खाना बना रही थीं। अचानक गैस सिलिंडर में रिसाव से आग लग गई। आग की चपेट में आकर अनाज, कपड़े, बर्तन, घर व गृहस्थी का सामान जल गया। इसमें करीब 50 हजार रुपये का सामान जल गया। चपेट में आकर पुष्पा, पूनम (30) व रिया झुलस गईं। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।