फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Garbage collection system failed

घरों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था फेल

Fri, 10 Jun 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Garbage collection system failed
सीतापुर। शहर में कूड़ा एकत्र करने की मुहिम ने महज एक साल में ही दम तोड़ दिया है। अधिकतर मोहल्लों में कूड़ा करकट के ढेर लगे हैं। सप्ताह में एक या दो बार ही कूड़ा गाड़ी आती है। वह भी प्रमुख गलियों के मकानों से कूड़ा लेकर चली जाती है। कई अन्य गलियों के लोग इंतजार ही करते रह जाते हैं। नगर पालिका का दावा है कि 22 वार्डों में कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। हकीकत में एक भी वार्ड में सही तरीके से कूड़े का कलेक्शन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

इसकी वजह से शहरवासी खुद ही डस्टबिन व खुले स्थानों पर कूड़ा डालने को मजबूर हो रहे हैं। नगर पालिका की तरफ से घरों से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्रित करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। शहरवासियों के घर से ही कूड़ा उठाने के लिए डोर-टू-डोर कलेक्शन की व्यवस्था करीब एक साल पहले शुरू की गई थी।
विज्ञापन

शुरुआत में सात वार्डों में ट्रायल किया गया था। जब यह ट्रायल सफल हो गया तो इसका दायरा बढ़ाकर 22 वार्डों में कर दिया गया था। इसके बावजूद शहर के अभी आठ वार्डों में कलेक्शन व्यवस्था शुरू होना बाकी रह गई थी। जिन 22 वार्डों में यह व्यवस्था शुरू हुई थी अब एक साल के अंदर ही दम तोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वार्डों के बाशिंदों का कहना है कि शुरुआत में ठेका कंपनी के कर्मचारी सुबह ही घर पर आ जाते थे और सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग लेते थे। इससे खुले में कूड़ा डालने की जरूरत नहीं होती थी। यह व्यवस्था अधिक दिनों तक टिक नहीं सकी है। अब हालात विपरीत हो गए है। कलेक्शन कर्मी सप्ताह में एक या दो बार ही आते है। मोहल्ले के प्रमुख गलियों से ही कूड़ा कलेक्शन कर लेते है। अगर कोई संकरी गली में रह रहा है तो उसके घर नहीं पहुंचते है। इससे इन गलियों के लोग खुले स्थान पर कूड़ा डालते हैं। इसकी वजह से शहर में जगह-जगह पर गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed