फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Gangster Mujib and brothers' assets worth Rs 50 crore seized

गैंगेस्टर मुजीब और भाइयों की 50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Sat, 02 Jan 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Gangster Mujib and brothers' assets worth Rs 50 crore seized
बट्सगंज स्थित मुजीब की कोठी में तलाशी अभियान के दौरान मौजूद एसडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ व अन्य ? - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रही योगी सरकार की सरकारी मशीनरी ने शनिवार को जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। नव वर्ष के पहले दिन शहर कोतवाली में अपराधी मुजीब और उसके भाइयों पर गैंगेस्टर का केस दर्ज करने के अगले ही दिन डीएम के आदेश पर पुलिस-प्रशासन ने तीनों की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली है। प्रशासन का दावा है कि अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त किया गया है। संपत्ति की कीमत 40 से 50 करोड़ के करीब आंकी गई है।
विज्ञापन

एसपी आरपी सिंह ने जिले की सभी थानों की पुलिस को नए साल पर पहला क्राइम का केस अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। एसपी के आदेश पर जिले की पुलिस ने अभियान चलाकर 24 थानों में 95 अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई शुक्रवार को की थी। इसी कड़ी में शहर कोतवाल टीपी सिंह ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के बट्सगंज निवासी मुजीब अहमद, उसके भाई एकलाख अहमद उर्फ हसीन, छन्नू के खिलाफ गैंगेस्टर का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

गैंगेस्टर की कार्रवाई के अगले दिन डीएम विशाल भरद्वाज के आदेश पर गैंगेस्टर भाइयों की संपत्ति जब्त करने की बड़ी कार्रवाई पुलिस-प्रशासन ने की। शनिवार शाम को एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दीक्षित, एसडीएम सदर अमित भट्ट, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह, शहर कोतवाल टीपी सिंह, ईओ नगर पालिका गुरू प्रसाद पांडेय समेत भारी पुलिस फोर्स बट्सगंज स्थित मुजीब अहमद की कोठी पर पहुंच गए। गेट अंदर से बंद था। अफसर कड़ी मशक्कत के बाद गेट खोलकर कोठी में दाखिल हुए, जहां पर सघन तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15 मिनट तक चली तलाशी के दौरान पुलिस अफसर वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराते रहे। इसके बाद कोठी के बाहर दीवार पर डीएम के आदेश से अपराध से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने की सूचना लिखवाकर पुलिस-प्रशासन ने कोठी में सरकारी ताला डालकर उसे सील कर दिया। इसके बाद टीम मुजीब के गैंगेस्टर भाई के घर पर पहुंची। उस घर को भी सील कर दिया गया है।
एसडीएम सदर अमित भट्ट ने बताया कि गैंगेस्टर की कार्रवाई करने के बाद 14 (1) के तहत मुजीब अहमद, हसीन और छन्नू की मिलाकर 24 अचल संपत्ति और 12 गाड़ियों को जब्त किया गया है। एसडीएम का दावा है कि जब्त की गई ये प्रॉपर्टी अपराध से अर्जित कर तीनों भाइयों ने बनाई थी। जब्त की गई प्रॉपर्टी की कीमत करीब 40 से 50 करोड़ है। एसडीएम ने बताया कि जब्तीकरण की कार्रवाई करने के बाद आगे की भी कार्रवाई जारी रहेगी।
आलीशान हवेली देख चौंके अफसर
गैंगेस्टर मुजीब अहमद की आलीशान कोठी को सील करने पहुंचे अफसर उसे देखकर दंग रह गए। गेट खोलकर अंदर दाखिल हुए एसडीएम सदर अमित भट्ट और पुलिस टीम बोल पड़ी, अरे ये घर है या हवेली। कुछ महिला सिपाही आलीशान कोठी की खूबसूरती को कैमरे में कैद करने से नहीं चूकी। दबी जुबान अफसर भी कोठी की बनावट और यहां रखी बेशकीमती वस्तुओं की चर्चा आपस में करते रहे। तलाशी के दौरान पुलिस को एक बाइक मिली। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बाइक को कब्जे में लेते हुए कोतवाली भेज दिया।
रामकोट, महोली, ऐलिया की संपत्ति भी जब्त
एसडीएम सदर अमित भट्ट ने बताया कि बट्सगंज स्थित कोठी के अलावा रामकोट में स्थित ईंट भट्ठे को सील कर दिया गया है। ऐलिया, महोली में इनकी संपत्ति को भी जब्त किया गया है। इस तरह से करीब 24 अचल संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई करने की गई है।

गैंगेस्टर एक्ट के तहत कोतवाली नगर में मुजीब अहमद और उसके दो भाइयों पर केस दर्ज किया गया था। डीएम के आदेश पर चल और अचल दोनों संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। 24 अचल संपत्ति और गाड़ियों को जब्त किया गया है। इसकी कीमत 40 से 50 करोड़ है। आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।
- डॉ. राजीव दीक्षित, एएसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed