{"_id":"6467becf9f8d8bb60004683c","slug":"gang-caught-stealing-diesel-on-the-highway-sitapur-news-c-13-1-244885-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हाईवे पर डीजल चोरी करने वाला गिरोह हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हाईवे पर डीजल चोरी करने वाला गिरोह हत्थे चढ़ा
Fri, 19 May 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 19 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिरों को कमलापुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के दो अन्य लोगों की तलाश पुलिस कर रही है।
गिरफ्तार किए गए शातिरों के पास से आठ ड्रमों में भरा 1400 लीटर डीजल, नौ हजार रुपये, दो तमंचे, एक डीसीएम और टंकी खोलकर पाइप से डीजल निकालने में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद हुए हैं।
पिछले कुछ दिनों से लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी हो जाने की कई घटनाएं हुईं थीं। एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने इस पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
हाल ही में ऐसी घटना कमलापुर थाना क्षेत्र में हुई थी, लिहाजा यहां की पुलिस को खुलासे के लिए आगे किया गया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कमलापुर थाना क्षेत्र में ककैयापारा के निकट स्थित चर्च के पास से रहीस, हासिम और जफरुद्दीन निवासी ग्राम देहरा थाना धौलाना जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर एक डीसीएम बरामद हुई।
इसके अलावा बाराबंकी जनपद में एक स्थान पर छापा डालकर पुलिस ने चोरी का डीजल भी बरामद किया है। सीओ सिधौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि नौ हजार रुपये, 1400 लीटर डीजल, चार खाली ड्रम, टंकी खोलने के यंत्र, कीप, तेल निकालने की पाइप, बाल्टी भी बरामद हुई है। इनके कब्जे से दो तमंचे और चार कारतूस भी बरामद हुए हैं। पूरे मामले में पुलिस को अभी दो और लोगों की तलाश है।
बाराबंकी और हापुड़ में बेचा जाता चोरी का डीजल
नेशनल हाईवे पर डीजल चोरी करने के बाद यह गिरोह इसकी बिक्री का काम सिर्फ बाराबंकी और हापुड़ में ही करते हैं। बाराबंकी के एक गांव निवासी व्यक्ति के पास कार है। इसी कार से चोरी का डीजल बेचा जाता है। न सिर्फ ग्रामीणों को कृषि कार्यों के बल्कि बस चालकों को भी डीजल बेचा जाता है। गिरफ्तार हुए लोगों ने पुलिस को बताया कि हापुड़ में भी चोरी का डीजल खपाया जाता है।
रहीस चलाता डीसीएम, जफरुद्दीन तलाशता शिकार
घटना को अंजाम देने वाला गिरोह डीसीएम पर ही चलता है। गिरोह में एक चालक और चार अन्य लोग हैं। डीसीएम में चार लोग रहते हैं। रहीस डीसीएम चालक है, जबकि जफरुद्दीन शिकार तलाशता है। यह लोग किसी न किसी ढाबे पर पहले से खड़े ट्रकों के आसपास डीसीएम खड़ी कर देते हैं और मौका देखते ही इन ट्रकों से डीजल चोरी कर लेते हैं।