फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Furious over power cut, Ghera Power House

बिजली कटौती पर भड़के, घेरा पावर हाउस

Mon, 30 Aug 2021 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Furious over power cut, Ghera Power House
पिसावां में अघोषित बिजली कटौती को लेकर विद्युत उपकेंद्र का घेराव करते हुए हंगामा करते लोग। (संवा - फोटो : SITAPUR
पिसावां (सीतापुर)। बिजली व्यवस्था का हाल बेहाल है। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से शनिवार रात लोगों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए लोगों ने पावर हाउस का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत कराया। एसओ के आश्वासन के बाद लोग मान गए और घेराव खत्म कर दिया। करीब दो घंटे तक घेराव होने से अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

पिसावां इलाके में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। रोस्टर के अनुसार उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल रही है। न बिजली के आने का समय है और न जाने का। ऐसे में इस भीषण गर्मी में लोगों का बुुरा हाल है। पर्याप्त बिजली न मिलने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। इनवर्टर तक लोगों को चार्ज करने में समस्या आ रही है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से पिसावां इलाके के छह गांवों में बिजली कटौती से लोगों का हाल बेहाल था। कई बार शिकायत की गई, लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों का कहना है कि 18 घंटे का रोस्टर होने के बावजूद महज छह से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। शुक्रवार को दिन में करीब पांच घंटे बिजली गुल रही। सिर्फ दो घंटे की सप्लाई मिलने के बाद शाम छह बजे बिजली फिर गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रात एक बजे सप्लाई मिली, लेकिन हर दो घंटे के बाद एक घंटे की कटौती होती रही। यही हाल शनिवार को भी रहा, इससे प्रभावित छह गांवों के लोगों के सब्र का बांध टूट गया और शनिवार की रात पिसावां विद्युत उपकेंद्र का घेराव करने काफी संख्या में लोग पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने पावर हाउस का घेराव करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

लोगों को उग्र देख बिजली कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर एसओ पिसावां कुंवर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाराज लोगों को समझाकर शांत कराया। लोग रोस्टर के अनुसार बिजली देने की मांग पर अड़े थे। काफी मान मनौव्वल के बाद लोग माने। इसके बाद घेराव खत्म कर मौके से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed