फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ftullapur village under water

फतुल्लापुर गांव का अस्तित्व समाप्त

Wed, 01 Jul 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 01 Jul 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
जिले में घाघरा व शारदा नदी का कहर जारी है। खासकर घाघरा नदी गांजरी क्षेत्र के बाशिंदों के लिए अभी से ही मुसीबत बन गई है। रामपुर मथुरा क्षेत्र में घाघरा नदी ने फतुल्लापुर गांव का अस्तित्व ही समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं निकट की 100 बीघा खेती भी नदी में समा गई। रेउसा क्षेत्र में भी घाघरा नदी कहर बरपा रही है। कोनी व फौजदार पुरवा के सात घर कटकर नदी में बह गए हैं।

कटान अब भी जारी है। गांव के लोग घरेलू सामान बटोरकर पलायन कर रहे हैं। तंबौर क्षेत्र में शारदा नदी कटान कर रही है। लहरपुर से लेकर रामपुर मथुरा क्षेत्र तक ग्रामीण बाढ़ आने की संभावना से परेशान हैं।  
विज्ञापन


रामपुर मथुरा में घाघरा नदी पूरे उफान पर है। उसका कहर तटीय क्षेत्रों पर टूट रहा है। क्षेत्र के फतुल्लापुर में बीते वर्ष बाढ़ के बाद महज राम नरेश, कल्लू, तिलक, त्रिभुवन व मायाराम के पांच घर बचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दो दिनों में घाघरा नदी ने कटान करते हुए इन पांचों घरों को अपनी आगोश में ले लिया है। बहरहाल नदी का रौद्र रूप देखकर इन घरों में रहने वाले परिवार पहले ही घरों को खाली कर पलायन शुरू कर चुके थे।

करीब 56 परिवारों की आबादी वाला गांव अब घाघरा नदी में समा चुका है। कल जहां पर आबादी बसी थी, वहां पर पानी हिलोरे मार रहा है।

वहीं नदी तेजी से कटान करते हुए आगे बढ़ रही है। माना जा रहा है कि अब तक नदी करीब 100 बीघा खेती की जमीन निगल चुकी है। हालांकि प्रशासन ने इस बारे में अभी चुप्पी साध रखी है।

तटीय क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक प्रशासन की ओर से बाढ़ जैसी संभावना की कोई चेतावनी नहीं जारी हुई है। रेउसा व मारूबेहड़ में घाघरा तबाही का सबब बनी हुई है।

मंगलवार की रात नदी ने कोनी गांव के जंग बहादुर, विजय, हरेराम व फौजदार पुरवा के मनोहर, संतराम, छोटकू व बड़कन्नू के घर निगल लिए हैं। कटान अब भी जारी है।

क्षेत्र के निर्मल पुरवा, महंतपुरवा, बरार, टिब्भा, सिसैया, दरियाना, रामलाल पुरवा आदि गांवों में नदी तेजी से कटान कर रही है। इन गांवों में बसने वाले परिवारों ने पलायन शुरू कर दिया है। ये परिवार जगह न मिलने पर क्षेत्र के संपर्क मार्गों व सड़कों पर झोपड़ी बनाकर रहने को मजबूर हैं।


यहां भी ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने अभी बाढ़ जैसी कोई चेतावनी नही दी है। तंबौर क्षेत्र में घाघरा नदी ने भय का माहौल पैदा कर रखा है।

शारदा नहर असईपुर, मल्लापुर, काशीपुर, गोड़ियन पुरवा, बढ़हिन पुरवा, बोधवा, चंदीभानपुर आदि गांवों के निकट कटान कर रही है। ग्रामीण भी सुरक्षित ठिकानों की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed