{"_id":"617f01296aef09444d21e636","slug":"friend-killed-with-shovel-sitapur-news-lko6026491145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त को फावड़े से काट मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त को फावड़े से काट मार डाला
विज्ञापन
सीतापुर में महोली के मोहरनिया गांव में हुए धारदार हथियार से हमले के बाद मौके पर जमा भीड़। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरी (सीतापुर)। कोतवाली महोली इलाके में शनिवार देर रात पत्नी से अवैैध संबंधों के विरोध में युवक ने दोस्त की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्या आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लखीमपुर जिले के थाना मैगलगंज इलाके के लिधियाई निवासी अरुण (23) मौजूदा समय में महोली कोतवाली इलाके के मोहरनिया गांव में अपने मामा जितेंद्र के घर रहता था। बताया जाता है कि पिछले काफी समय से वह दिल्ली में रहकर काम करता था, जहां से पांच दिन पूर्व अरुण मामा के घर आया था। उसके साथी मिर्जापुर जिले के थाना जवाईपुर इलाके के जमालपुर निवासी शिवपूजन भी आया था। गांव में आने के बाद अरुण ने अपने साथी शिवपूजन को इलाके के ही सहतीनगर निवासी कौशलेंद्र सिंह के ट्यूबवेल पर काम करने के लिए रखवा दिया था।
बताया जाता है कि शनिवार की देर रात अरुण ट्यूबवेल पर गया था, जहां पर आरोप है कि शिवपूजन ने अरुण पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पर अरुण खून से लथपथ पड़ा था। गंभीर हालत में उसे महोली सीएचसी लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर मृतक के मामा जितेंद्र ने बताया कि उसके भांजे की उसके साथी शिवपूजन ने फावड़े से काटकर हत्या कर दी है। आरोपी की पत्नी से उसके अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी शिवपूजन को थी। इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक के मामा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
दोस्ती में बदली दिल्ली में हुई पहचान
पत्नी से अवैध संबंधों के विरोध में दोस्त की हत्या करने वाले मिर्जापुर जिले के आरोपी शिवपूजन की दोस्ती अरुण से दिल्ली में हुई थी। बताया जाता है कि ननिहाल से काम करने के लिए अरुण दिल्ली गया था, जहां पर उसे शिवपूजन मिल गया। जान पहचान इतनी बढ़ी कि नजदीकियां और बढ़ गईं।
दिवाली के पर्व को लेकर अरुण जब ननिहाल के लिए आने को तैयार हुआ तो वह शिवपूजन और उसकी पत्नी को भी साथ में लिवा लाया। ननिहाल आने के बाद अरुण ने अपने दोस्त को ट्यूबवेल पर नौकरी भी लगवा दी। ट्यूबवेल पर शिवपूजन के साथ उसकी पत्नी भी रहती थी।
अवैध संबंधों में अरुण की हत्या की गई है। उसके दोस्त शिवपूजन पर केस दर्ज हो गया है। आरोपी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- अतुल तिवारी, महोली कोतवाल