फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four vehicles collided on the highway, two injured, jammed

Sitapur News: हाईवे पर भिड़े चार वाहन, दो जख्मी, लगा जाम

Sun, 12 Jan 2025 04:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 12 Jan 2025 04:09 AM IST
विज्ञापन
Four vehicles collided on the highway, two injured, jammed
सीतापुर। सुबह छाया घना कोहरा हाईवे पर चल रहे वाहन चालकों पर कहर बन कर टूटा। शनिवार की सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य होने के कारण हाईवे पर चार वाहन एक के बाद एक कर आपस में भिड़ गए। राहत की बाद यह रही इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। वाहनों के क्षतिग्रस्त हाेने के साथ इनमें सवार दो लोग जख्मी हुए।
विज्ञापन

इस कारण हाईवे रूट पर एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित होने से जाम लग गया। इससे रूट से गुजरने वालों को काफी परेशानी हुई। शनिवार की सुबह पांच बजे घने कोहरे के कारण महोली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर कुसैला मोड़ के निकट ओवरब्रिज पर कोयले से लदा ट्रक आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गया। कुछ देर बाद पीछे से आ रहा एक डाला भी खड़े ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन

वाहन चालक कुछ समझ पाते इससे पहले एक और पिकप पीछे से आकर डाले में टकरा गया। हादसे में डाला सवार शाहजहांपुर के थाना कटरा के भीखमपुर निवासी अवधेश व यूनुस गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर बाधित यातायात को बहाल बनाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में खिली धूप से मिली राहत, पारा चढ़ा
सुबह छाए घने कोहरे के बाद निकली चमकदार धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी। हालांकि इस दौरान चल रही तेज सर्द हवाएं परेशान भी बढ़ाती रही। दिन भर चली धूप से अधिकतम व न्यूनतम पारे में चार-चार डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। धूप खिलने से शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान चार पायदान चढ़कर 22 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी चार पायदान की बढ़ोतरी के साथ 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन भर चली तेज ठंडी हवाओं के कारण शाम ढलते ही गलन का प्रकोप फिर परेशान करने लगा। मौसम विशेषज्ञों के आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed