Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four married women were taken out for dowry, case on 25

Sitapur News: चार विवाहिताओं को दहेज के लिए निकाला, 25 पर केस

Thu, 16 Mar 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 16 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Four married women were taken out for dowry, case on 25

विज्ञापन
बाराबंकी। चार अलग-अलग मामलों में दहेज की मांग को लेकर विवाहिताओं को प्रताड़ित करने के मामले में 25 लोगों पर केस दर्ज हुए हैं। बदोसराय थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव निवासी शहरबानो ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी ससुराल टिकैतनगर कस्बे में हैं। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। बीते सात जनवरी को घर से भगा दिया। 23 फरवरी को समझौते वाले दिन भी उसके साळा उसकी माता व फूफा से मारपीट की। पुलिस ने शहरबानो के पति सहाबुद्दीन समेत आठ पर केस दर्ज किया है। वहीं, इसी क्षेत्र के किंतूर गांव निवासी रुबीना ने अपने पति फतेहपुर कस्बा निवासी मो. रिजवान समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पारिवारिक न्यायालय के आदेश के बाद भी ससुराली नहीं माने। उधर, कोठी थाना क्षेत्र के दुराजपुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव निवासी शिखा शुक्ला ने राजाजीपुरम लखनऊ निवासी पति पीयूष रंजन पांडेय समेत पांच के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि ननद की बेेेटी के नाम एक लाख रुपये फिक्स करने की मांग को लेकर बीते अक्टूबर माह में घर से निकाल दिया। वहीं रामनगर कोतवाली क्षेत्र के कटरा जफरपुर गांव निवासी रामदेवी ने मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गौरा सैलक निवासी अपने पति राममनोरथ समेत छह ससुरालियों पर केस दर्ज कराया है। आरोप है सोने की चेन व अंगूठी को लेकर प्रताड़ित किया गया। पति द्वारा दोस्तों के साथ आकर अभद्रता की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed