फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four children drowned in Sharda river while bathing in Sitapur bodies of two were found

Sitapur: पलभर में बुझ गए चार परिवारों के चिराग, तैरकर पार कर रहे थे शारदा नदी; गहराई में जाने से डूब गए बालक

Fri, 13 Jun 2025 06:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Jun 2025 06:29 PM IST
सार

नहाने के दौरान चार बच्चे शारदा नदी में डूब गए। सूचना पर पहुंची सीतापुर की तंबौर पुलिस और लखीमपुर की ईसानगर थाने की पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी। काफी देर की मशक्कत के बाद सभी के शव बाहर निकाले गए।

विज्ञापन
Four children drowned in Sharda river while bathing in Sitapur bodies of two were found
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सीतापुर में शुक्रवार को नहाने के दौरान चार बालक शारदा नदी में डूब गए। वह मानपुर घाट से नहाने के लिए कूदे थे। यहां से तैरकर उस पार खीरी के ईसानगर की ओर जा रहे थे। रास्ते में पानी गहरा होने से वह डूब गए।

विज्ञापन


घटना तंबौर थाना क्षेत्र के मानपुर घाट की है। मूल रूप से लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के कटौली गांव निवासी अविनाश पुत्र विनोद शुक्ला (14), उत्कर्ष (12) अपने दो साथियों राहुल पुत्र गौतम (14) और देवांत पुत्र दीपक दीक्षित (14) के साथ शारदा नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान वह डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


सूचना पर ईसानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इधर से बॉर्डर से सीतापुर जिले की तंबौर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की। गोताखोरों ने सभी बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक उनकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूद लोगों ने बताया कि बच्चे ईसानगर से तंबौर के मानपुर घाट तक आए थे। यहां से तैरकर ईसानगर की ओर जा रहे थे। इस दौरान वह गहरे पानी में चले गए। इससे डूब गए। अब उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed