फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four ancient temples will be renovated with an investment of Rs 4.80 crore.

Sitapur News: 4.80 करोड़ रुपये से होगा चार प्राचीन मंदिरों का कायाकल्प

Thu, 29 Jan 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 29 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Four ancient temples will be renovated with an investment of Rs 4.80 crore.
सीतापुर। जिले के चार प्राचीन मंदिरों का पर्यटन विभाग कायाकल्प कराएगा। प्रत्येक मंदिर के सौंदर्यीकरण पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें 84 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित बड़ा हनुमान मंदिर, मछरेहटा का माता भारासैनी मंदिर, गोंदलामऊ का पांडेश्वर महादेव मंदिर और सेवता का सोनासरी माता मंदिर शामिल है। मिश्रिख सांसद व सेवता विधायक के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी देते हुए इन प्राचीन मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 4.80 करोड़ रुपये की बजट राशि स्वीकृत की है। इसके तहत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टिन शेड, बेंच, विश्रामालय, प्रकाश व्यवस्था, इंटरलॉकिंग और सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। मिश्रिख में 84 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित बड़े हनुमान मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। पुजारी शैलेंद्र दीक्षित बताते हैं कि यह मंदिर कसमंडा स्टेट की जमीन पर बना है। 1885 में कसमंडा स्टेट की ओर से मंदिर के गर्भगृह का निर्माण कराया गया था। यह त्यागी बाबा का स्थान भी है। परिक्रमा मार्ग पर स्थित होने से मंदिर की काफी महत्ता है। पंचकोसी परिक्रमा व होली परिक्रमा मेले के दौरान यहां दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। मिश्रिख के सांसद अशोक रावत ने बताया कि मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के बड़े हनुमान मंदिर, भारासैनी माता व पांडेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। मछरेहटा इलाके का प्राचीन भारासैनी माता का इतिहास 500 वर्ष पुराना है। मान्यता है कि देवी की मूर्ति एक टीले की खोदाई करते समय मिली थी। गोंदलामऊ क्षेत्र के तरसवां के मजरा पल्हवापुर का प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर पांडव कालीन है। मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने इन तीनों मंदिरों के सौंदर्यीकरण को लेकर प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसके अलावा सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने प्राचीन माता सोनासरी मंदिर का पर्यटन विकास कार्य कराने का प्रस्ताव भेजा था। शासन की ओर से प्रत्येक मंदिर के लिए सौंदर्यीकरण और यहां श्रद्धालुओं की सुविधाओं में बढ़ोतरी को लेकर 1.20 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed