फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four accused arrested for attacking female mining officer in Sitapur they have long criminal history

UP News: महिला खनन अधिकारी पर हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार, लंबा है इनका आपराधिक इतिहास

Fri, 20 Dec 2024 04:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Dec 2024 04:09 PM IST
सार

सीतापुर में महिला खनन अधिकारी पर हमला करने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। 

विज्ञापन
Four accused arrested for attacking female mining officer in Sitapur they have long criminal history
महिला खनन अधिकारी पर हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सीतापुर में इमलिया सुल्तानपुर थाने की पुलिस ने महिला खनन अधिकारी पर हमले के आरोपी अरिजीत शुक्ला के बाबा हिस्ट्रीशीटर रामकुमार शुक्ला को गिरफ्तार किया है। इसके साथ उनके भाई अर्पित शुक्ला, चचेरे भाई शैलेश शुक्ला व लोकेश शुक्ला को  भी गिरफ्तार किया गया है। रामकुमार शुक्ला पर 19 गम्भीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि यह अंतर्जनपदीय अपराधी हैं। जिनके विरुद्ध हत्या, बलवा, धोखाधड़ी, डकैती, चोरी, छेड़छाड़ व अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि बीती 23 सितम्बर को उदयपुर कोरैया गांव में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान विवाद किया था। यह सभी चार माह से वांछित थे। रामकुमार शुक्ला पर 19 मुकदमे, अर्पित शुक्ला 3 मुकदमे, शैलेश पर 1 मुकदमा और लोकेश पर एक मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed