फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Foundation stone of two roads built at a cost of Rs 27.36 crore

Sitapur News: 27.36 करोड़ की लागत से बनी दो सड़कों का शिलान्यास

Sat, 24 Jan 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 24 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone of two roads built at a cost of Rs 27.36 crore
महमूदाबाद (सीतापुर)। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद से सुविधाओं का समुचित विकास हो रहा है। अयोध्या-काशी जो कभी वीरान थे वह आज भाजपा की सरकार में सबसे विकसित क्षेत्र बनते जा रहे हैं। सरकार शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी समुचित विकास पर पूरा ध्यान दे रही है। आज सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है। यह बात क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्या ने चांदपुर में 27 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से दो सड़कों का शिलान्यास करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चांदपुर से इटिया मार्ग की मांग वर्षाें पुरानी थी। यहां के पूर्ववर्ती लोगों ने कभी इस क्षेत्र के विकास पर ध्यान नहीं दिया। योगी सरकार ने इस क्षेत्र की जरूरत को समझा और सड़कों का जाल बिछना शुरू हो गया। गोडैचा सदरपुर मार्ग का चौड़ीकरण, नूरपुर का ऐतिहासिक पुल अब रामसेतु बन चुका है। इसके अतिरिक्त सिधौली क्रासिंग ओवरब्रिज के साथ ही पूरे क्षेत्र में तमाम नई सड़कों का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन

विधायक ने 14 करोड़ 48 लाख से बनने वाली चांदपुर से इटिया मुख्य मार्ग तथा 12 करोड़ 88 लाख से बनने वाली पैंतेपुर-समनापुर-चांदपुर होते हुए बांसुरा मार्ग का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि उक्त सड़कों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाएगा। इस अवसर पर चन्द्रभूषण शुक्ल, आकाश मौर्या, सचिन, सर्वेन्द्र विक्रम, सरदार आलम, रमेश गुप्ता, उमाशंकर कोरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed