{"_id":"1009b4ced01d34865245182c98110735","slug":"former-minister-gave-memorandum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी दुकानदारों के पक्ष में पूर्व मंत्री ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी दुकानदारों के पक्ष में पूर्व मंत्री ने सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के शाहमहोली गांव के निकट पटरी दुकानदारों को पीडब्लूडी विभाग द्वारा परेशान किए जाने और नोटिस दिए जाने के विरोध में पूर्व राज्यमंत्री, हरगांव विधायक रामहेत भारती के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम सर्वेश कुमार सौंपा।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि लोक निर्माण विभाग के सीडी 4 के अधिशाषी अभियंता बार-बार पटरी दुकानदारों को बेवजह ही नोटिस भेज रहे हैं। जबकि पूर्व में जिलाधिकारी को इस मामले से अवगत कराया गया था। जिसमें जिलाधिकारी ने पटरी दुकानदारों को उजाड़ने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
इधर फिर से अधिशाषी अभियंता पटरी दुकानदारों को परेशान कर रहे हैं। 23 जनवरी को एक बार फिर से अधिशाषी अभियंता ने उलाउंस करवाया कि दुकानदार अपनी मर्जी से दुकानों को हटा लें। वर्ना जबरन रोड खाली कराई जाएगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि इन दिनों न तो सड़क चौड़ी करण का काम चल रहा है और न ही उन दुकानों से कोई आवागमन बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
फिर ऐसे में अधिशाषी अभियंता मनमानी करते हुए दुकानदारों की रोजी रोटी को बंद करने का काम कर रहे हैं। दुकानदार इस बात से काफी परेशान हैं, उनके परिवार की जीविका सिर्फ वे दुकानें हैं, जिनकी आमदनी से घर का खर्च चलता है।
उन्होंने मांग की है कि जिलाधिकारी तत्काल हस्तक्षेप करके पटरी दुकानदारों को उजाड़ने से बचाएं। यदि ऐसा नही किया गया, तब बसपा संवैधानिक रूप से विरोध करने के लिए विवश होगी। ज्ञापन देने वालों में पार्टी के जिलाध्यक्ष राममूर्ति मधुकर, मंडल कोऑर्डिनेटर सोबरन लाल आदि शामिल थे।