Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Former IPS raised hue and cry on land manipulation with DDO, MP will also raise the issue

Sitapur News: डीडीओ संग जमीनों की हेरफेर पर पूर्व आईपीएस ने बोला हल्ला, सांसद भी उठाएंगे मुद्दा

Sun, 12 Jan 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 12 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Former IPS raised hue and cry on land manipulation with DDO, MP will also raise the issue
सीतापुर। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने जिले में जमीनों की हेरफेर के मुद्दों को लेकर हल्ला बोला। पत्नी डाॅ. नूतन ठाकुर, सीतापुर सांसद राकेश राठौर व सीतापुर एगेंस्ट करप्शन के संयोजक ब्रज बिहारी संग प्रेस वार्ता की। इस दौरान सीतापुर के जिला विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति, जेई सुंदर लाल वर्मा, राम नारायण राठौर, संदीप जायसवाल व मुकेश अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

कहा कि सीतापुर के जिला विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति के विरुद्ध गोंडा में हुए भ्रष्टाचार को लेकर केस दर्ज है। इसके बावजूद भी यहां पर उन्हें मनरेगा सहित कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों का कार्यभार सौंप दिया है। आरोप लगाया कि जमीनों की हेरफेर व अन्य कृत्यों में सुंदरलाल वर्मा, रामनारायण राठौर, संदीप जायसवाल और मुकेश अग्रवाल भी शामिल हैं। कहा कि सभी के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि एक हिंदूवादी संगठन के नेता ने पार्लर की महिला के लिए सार्वजनिक रूप से अपशब्द कहे। कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सभी मामलों में न्यायालय जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंत्री के स्कॉर्ट की गाड़ी से टक्कर लगने का आरोप
अभिताभ ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि लखनऊ से सीतापुर आते समय एक मंत्री के स्कॉर्ट ने उनके वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। इस बात को लेकर उन्होंने जब मंत्री को रोककर शिकायत की तो उन्होंने वीआईपी कल्चर का हवाला दिया। बताया कि लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सिधौली के करीब मंत्री के स्कॉर्ट में लगी कार ने उनके वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। इस पर उन्होंने मंत्री और उनका वाहन रुकवाया। शिकायत करने पर मंत्री ने कहा कि सुरक्षा में स्कॉर्ट चलती है, यदि टक्कर लगी है तो उसकी शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed