फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Forest officer who arrived on information of felling was attacked

Sitapur News: कटान की सूचना पर पहुंचे वन दरोगा पर हमला

Sat, 06 Sep 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 06 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Forest officer who arrived on information of felling was attacked
घायल वन दरोगा।
सीतापुर। सकरन के ताजपुर सलौली गांव में बृहस्पतिवार रात दबंगों ने छापा मारने पहुंचे वन दरोगा पर जानलेवा हमला कर दिया। उनके सिर पर बांके से वार किया गया। पुलिस ने छह नामजद के अलावा 24 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वन दरोगा नरेंद्र पाल के अनुसार रात करीब 11 बजे उन्हें अधिकारियों से गांव में जामुन के पेड़ों के कटान की जानकारी मिली। आदेश मिलने वह अपने हमराही वनरक्षक अकील अहमद व गांव निवासी दीपक वर्मा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यहां देखा कि जामुन के 25 पेड़ों को काटकर लकड़ी को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लाद दिया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने ट्राॅली को रोका तो दबंगों ने मारपीट करते हुए उनके सिर पर बांके से प्रहार कर दिया। साथियों के साथ भी मारपीट की। इसी बीच दीपक वर्मा का मोबाइल और पीड़ित वन दरोगा के जेब में रखे पांच हजार रुपये छीन लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन दरोगा के अनुसार हमला करने वाले लोग पेड़ मालिक व ठेकेदार के लोग थे। पेड़ मालिक तीरथराम व संदीप के साथ ही उनके साथ 10-12 अज्ञात और मिश्रपुर निवासी ठेकेदार पिंकू उर्फ कल्लू पंडित, छंगा, राजुल, छोटकन के साथ 10-12 अज्ञात लोग थे। किसी तरह वन दरोगा ने मौके से भागकर जान बचाई और अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। घायल वन दरोगा का इलाज चल रहा है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।


थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि छह नामजद और 24 अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed