फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Floodwaters entered homes; shelter was taken in the Panchayat building and the school.

Sitapur News: बाढ़ का पानी घरों में भरा, पंचायत भवन व स्कूल में ली शरण

Fri, 18 Sep 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 18 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Floodwaters entered homes; shelter was taken in the Panchayat building and the school.
जहांगीराबाद में भरा बाढ़ का पानी। - संवाद 
जहांगीराबाद। केवानी नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से जहांगीराबाद का उत्तरी वार्ड नंबर तीन बाढ़ की चपेट में आ गया है। कई घरों में पानी भर गया है। इससे लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन


हालात बिगड़ते देख प्रशासन की ओर से पंचायत भवन व स्कूल को बाढ़ पीड़ितों के लिए आश्रय स्थल बनाया गया है। प्रभावित परिवारों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम तहसील प्रशासन कर रहा है। यहां 16 से अधिक परिवारों ने शरण ली है। इन्हें भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन



केवानी नदी में उफान से तटवर्ती 20 गांवों के आसपास लगभग 500 बीघा फसलें जलमग्न हैं। कई गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी भरने से लोगों का आवागमन दूभर है। जोखिम उठाकर लोग पानी के बीच से होकर आवागमन कर रहे हैं। बाढ़ का पानी अब जहांगीराबाद कस्बे तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लुकमान, कमरुद्दीन, महफूज, गुड्डू, मुनीर, जुबेर अहमद, टिन्नू, कयामुद्दीन, नसरुद्दीन, सलमान, रियाजुद्दीन, अशफाक, मुस्तकीम, आलिया, संतोष और सोहराब सहित कई ग्रामीणों के घरों तक पानी पहुंच गया। ग्रामीणों के मुताबिक नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो हालात बेकाबू हो सकते हैं।


कई अन्य घर भी बाढ़ की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, प्रशासन की ओर से पानी बढ़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा जा रहा है। बाढ़ से प्रभावित कई परिवारों को पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय प्रथम में ठहराया गया है। करीब सात परिवार अपने रिश्तेदारों और मित्रों के यहां शरण लिए हुए हैं।


प्रशासन की ओर से आश्रय स्थलों में बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। तहसील प्रशासन के अनुसार करीब 200 से अधिक लोगों को भोजन वितरित किया जा रहा है। बाढ़ की स्थिति पर तहसील प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।



तहसीलदार बिसवां अनिल कुमार राम ने जहांगीराबाद पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। नायब तहसीलदार सुधीर कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय लेखपाल नीलेश कुमार यादव गांव में डेरा डालकर स्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed