फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Flood took away houses, even those responsible shied away

Sitapur News: बाढ़ लील गई आशियाने, जिम्मेदारों ने भी पल्ला झाड़ा

Wed, 04 Oct 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 04 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Flood took away houses, even those responsible shied away
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का दंश झेल चुके ग्रामीण अब प्रशासनिक लापरवाही का दंश झेलने को मजबूर हैं। सरयू नदी की बाढ़ व कटान में अपना आशियाना गंवाने के बाद पक्के आवास की प्रतीक्षा कर रहे दर्जनों परिवार आज भी खुले आसमान तले बसर करने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ के वक्त इनको पक्के आवास दिलाने के वादे किए थे। लेकिन उन वादों को जिम्मेदार भुलाए बैठे हैं। इस वजह से अंगरौरा निवासी सूर्यमन तिवारी, दीनबंधु, चंद्रमन,कृष्णनारायन,रमेश व अखरी निवासी राकेश,शिवमंगल व रमदेई और शंकरपुरवा निवासी मनिया व देवरिया संग करीब दो दर्जन परिवार मौसम की मार झेल रहे हैं। कुछ तो तिरपाल को जुगाड़ से तानकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन


जमीन नहीं तो कहां बनाएं आशियाना
आवास से वंचित बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि जिन लोगों को पैसा मिल चुका है, उनके पास घर बनाने के लिए जमीन नहीं है। जमीनें कटान में चली गईं। प्रशासन आज तक घर के लिए जमीनें नहीं दे पाया है। आवासीय भूमि न उपलब्ध करवाए जाने से हम लोग तटबंध पर पल्ली तानकर रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम बोलीं- ब्लॉक को भेजी सूची, बीडीओ बोले- सभी अपात्र
उपजिलाधिकारी महमूदाबाद शिखा शुक्ला ने बताया कि जिन लोगों के घर बाढ़ कटान में कट जाते हैं। उनकी सूची ब्लॉक को भेजी जाती है। इस वर्ष भी सूची भेज दी गई है। बीडीओ द्वारा जांचकर आवास देने की प्रक्रिया की जाती है। वहीं, बीडीओ संदीप कुमार ने बताया कि तहसील से 34 लोगों की सूची प्राप्त हुई थी। जांच करने पर पाया गया कि सभी को करीब 95 हजार रुपया घर बनाने के लिए दिया जा चुका है। इसलिए इन्हें अपात्र मानते हुए आवास नहीं दिया गया। जमीन की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed