{"_id":"57dade6a4f1c1b3c3dd482eb","slug":"five-sick-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता व लेखाधिकारी समेत पांच को डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता व लेखाधिकारी समेत पांच को डेंगू
Amarujala Bureau
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
zfgsdfgrse
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू से जिले में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। अब जिले में पांच और लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। इनमें पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशाषी अभियंता व लेखाकार शामिल हैं। अधिशाषी अभियंता व लेखाकार को लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जबकि तीन को जिले के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी के साथ जिले में डेंगू पीड़ितों मरीजों की संख्या बढ़कर 28 पहुंच गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशाषी अभियंता आरआर गंगवार (56) को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। जांच कराई तो डेंगू पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन
प्लेटलेट्स भी महज 10 हजार के करीब थीं। इस पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। इसी विभाग में तैनात लेखाधिकारी नवीन चंद्र पांडेय (55) भी डेंगू की चपेट में हैं। उन्हें भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। जांच के बाद डेंगू वायरस की पुष्टि हुई। अधिशाषी अभियंता व नवीन चंद्र पांडेय का लखनऊ के गोमती नगर स्थित दो निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के बिहारी गंज निवासी मोहम्मद हफीज (40) भी डेंगू की चपेट में हैं। हफीज को भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। जांच के बाद डेंगू की पुष्टि होने पर खैराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के मोहल्ला लालकुर्ती में एक ही परिवार के दो भाई डेंगू की चपेट में आ गए हैं।
यहां के रहने वाले नवाब के पुत्र छोटू (25) व छुन्नू (23) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। जब जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। दोनों भाइयों को खैराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में डेंगू इतनी तेजी से पांव पसार रहा है। वहीं जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। न तो शहरी क्षेत्र में कहीं फॉगिंग कराई गई है और न ही देहात क्षेत्र में।