फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Five people were hit by a car, a teenager and a young man died

Sitapur News: कार की चपेट में आए पांच लोग, किशोर व युवक की मौत

Wed, 18 Jun 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 18 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Five people were hit by a car, a teenager and a young man died
कमलापुर (सीतापुर)। देवीपुर गांव के पास मंगलवार को सड़क पार करते समय पांच लोग कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों घायलों को सीएचसी सिधौली पहुंचाया। यहां से दो लोगों को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। तीन घायलों को परिजन निजी अस्पताल ले गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि देर रात उपचार के दौरान सचिन व अमित ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



देवीपुर गांव निवासी अमित (16), शैलेश (12), लक्ष्मी (12) व सचिन (18) मंगलवार को मिश्रापुर निवासी ईशू (13) को लेने के लिए हाईवे पार करके गए थे। वापस आते समय सभी सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान पांचों लोग लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। हादसे में पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से सभी को सीएचसी सिधौली ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने ईशू व सचिन को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। यहां सचिन की मौत हो गई। तीन अन्य को परिजन निजी अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान अमित ने भी दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक भी हिरासत में है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


सचिन इकलौता परिवार में कमाने वाला था, टीबी से ग्रस्त हैं पिता
देवीपुर निवासी सचिन के पिता राजीव टीबी की बीमारी से ग्रस्त हैं। महज 18 वर्ष की उम्र में ही सचिन दिल्ली में मजदूरी करता था। वह कुछ दिन पूर्व ही आया था। सचिन के परिवार में पिता राजीव के अलावा मां व बहन शीतल भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित के घर की आर्थिक स्थिति खराब, सगा भाई भी घायल
अमित के पिता गुड्डू मजदूरी करते हैं। उनके घर की आर्थिक स्थिति खराब है। गुड्डू के तीन लड़के हैं, जिसमें अमित सबसे बड़ा था। इसके साथ अंकुर व शैलेश हैं। शैलेश भी इस हादसे में घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed