फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Five more corona positive including bank and health worker

बैंक व स्वास्थ्यकर्मी समेत पांच और कोरोना पॉजिटिव

Wed, 08 Jul 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Five more corona positive including bank and health worker
घूरामाऊ बंगला में सैनिटाइज करता कर्मी। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बैंक व स्वास्थ्यकर्मी समेत पांच और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें हरगांव में तैनात बैंक का क्लर्क, स्वास्थ्यकर्मी, क्वारंटीन युवक, कोरोना से मरने वाले प्रधान पति के संपर्क में आया युवक और एक महिला शामिल हैं। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है।
विज्ञापन

परसेंडी ब्लॉक के लालपुर गांव निवासी महिला (50) ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया था। पांच जुलाई को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने 6 जुलाई को केजीएमयू रेफर किया था। वहां महिला का अस्पताल प्रशासन ने कोविड-19 का टेस्ट कराया था। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि मंगलवार देर रात महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आई रिपोर्ट में जिले के तीन और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, इसमें महमूदाबाद का 20 साल का युवक है। वह राममनोहर लोहिया संस्थान का कर्मचारी बताया जा रहा है। संस्थान में ही काम कर रहा था, जहां जांच में पॉजिटिव पाया गया है। काफी समय से वह महमूदाबाद अपने घर नहीं आया था। लहरपुर इलाके के एक गांव 26 साल का युवक संक्रमित निकला है। बताते हैं कि युवक पांच जुलाई को चंडीगढ़ से बस के जरिए जिले में पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने उसे सेक्रेड हार्ट में क्वारंटीन कराकर छह जुलाई को सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजा था। इसके अलावा शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले का निवासी एक 25 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह युवक कोरोना से मरने वाले मछरेहटा ब्लॉक के घाघपुर निवासी प्रधानपति के संपर्क में आया था। यह युवक शास्त्रीनगर में प्रधान पति के पड़ोस में रहता है। कोरोना पीड़ित प्रधान पति की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्राइमरी कांटेक्ट में आए आठ लोगों का सैंपल भेजा था, जिसमें एक पॉजिटिव पाया गया है, जबकि अन्य की रिपोर्ट निगेटिव है।

स्वास्थ्यकर्मी को राममनोहर लोहिया संस्थान, महिला को केजीएमयू में भर्ती किया गया है। क्वारंटीन और शास्त्रीनगर के युवक को एल-1 में भर्ती कराया गया है। चार नए मामले मिलने के बाद अब जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 76 हो गया है। राहत की बात है कि 62 मरीज अब तक कोरोना मुक्त हो चुके है। एक मरीज की मौत हो चुकी है। एक्टिव केसों की संख्या 12 हो गई है। छह लखनऊ और छह खैराबाद एल-1 में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed