{"_id":"590b76e64f1c1b0646442cf2","slug":"five-house-brunt-by-lighting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से पांच मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से पांच मकान राख
Amarujala Bureau
Updated Fri, 05 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
अटरिया थाना क्षेत्र के कबरन मजरा टकौली गांव में बुधवार रात एक पेड़ पर बिजली गिर गई। इससे चपेट में आकर पांच मकान राख हो गए और आठ बकरियां जिंदा जल गईं। हादसे में करीब पांच लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम करीब आठ बजे लक्ष्मन के घर के पास स्थित एक पेड़ पर अचानक बिजली गिर गई। बिजली गिरने से पेड़ जल उठा। साथ ही पेड़ का कुछ हिस्सा लक्ष्मन के घर पर जा गिरा, जिससे उसके घर में आग लग गई।
विज्ञापन
जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते बलदेव, बुद्धा, रामसेवक, रामजीवन आदि के मकान भी जल उठे। हादसे में आठ बकरियां जिंदा जल गईं। साथ ही लगभग पांच लाख की संपत्ति का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। खबर पाकर लेखपाल कंचन तिवारी ने भी जांच की।
विज्ञापन