फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   First day 2223 candidates filled nomination paper

नामांकन को उमड़े प्रत्याशी, 2223 परचे दाखिल

Mon, 28 Sep 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 28 Sep 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में पहले चरण की निर्वाचन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। नामांकन के पहले दिन जिला पंचायत सदस्य पदों की 21 सीटों के लिए 156 लोगों ने परचे भरे। जबकि 497 क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के सापेक्ष 2067 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।

विज्ञापन


प्रथम चक्र की प्रकिया के दौरान मिश्रित, गोदलामऊ, मछरेहटा,कसमण्डा, सिधौली ब्लॉकों के नामांकन स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सोमवार सुबह से उम्मीदवार समेत समर्थकों की भीड़ जिला और ब्लॉक मुख्यालय पर उमड़ने लगी थी। दोपहर को इनकी भीड़ देखने लायक थी।
विज्ञापन


सुबह आठ से देर शाम तक चली नामांकन प्रक्रिया में काफी गहमा-गहमी रही। जिला मुख्यालय की सदर तहसील में डीडीसी पद के लिए पूर्व मंत्री रामकृण्ण के पुत्र, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा उनकी बहू अनुपमा भार्गव, प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी के पुत्र प्रदीप राजवंशी, मनोज राजवंशी व बहू संगीता राजवंशी, भाजपा नेता कमला रावत आदि ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक पांच ब्लॉकों में 159 लोगों ने परचे दाखिल किए। मंगलवार को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

डीएम इन्द्रवीर सिंह यादव व एसपी कवीन्द्र प्रताप सिंह ने ब्लॉक पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान अफसरों ने ब्लॉक में लगाई गई बैरीकेडिंग व सुरक्षा व्यवस्था परखी। आचार संहिता का पालन कराते हुए शांति पूर्ण प्रक्रिया सम्पंन कराने के लिए मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

नामांकन को लेकर की गई सुरक्षा व्यवस्था से लोग हलकान रहे। आंख अस्पताल मार्ग पर पुलिस का कड़ा पहरा था। कलेक्ट्रेट सहित सदर तहसील व विकास भवन आदि कार्यालयों में आने-जाने वाले को जहां रोका गया, वहीं लोगों से बदसलूकी भी गई। नामांकन कार्य में लगें लोगों के पानी, जलपान से भी महरूम रहना पड़ा।


तीन दिन की बंदी के बाद बैंक खुली तो लोगों की भीड़ वहां पर उमड़ पड़ी। सर्वाधिक मारामारी एसबीआई की मुख्य ब्रांच में चालान जमा करने को लेकर रही। उम्मीदवारों के समर्थक लाइनों में लगकर जमानत धनराशि जमा करते देखे गए। दो बजे के बाद बैंक बंद होने पर नामांकन स्थल पर ही नगद जमानत राशि जमा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed