फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Firing on BJP leader in broad daylight, sensation

भाजपा नेता पर दिनदहाड़े फायरिंग, सनसनी

Wed, 10 Nov 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Firing on BJP leader in broad daylight, sensation
सीतापुर में बिजवार के पास भाजपा नेता पर हुई फायरिंग के बाद घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। -स - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। भाजपा के नगर उपाध्यक्ष पर बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि फायरिंग में वह घायल नहीं हुए। घटना की वजह उनके घर में काम कर रहे कारपेंटर की जुएं पर हुए विवाद को जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात इलाके के बिजवार निवासी विजय जायसवाल भाजपा के नगर उपाध्यक्ष हैं। वह बुधवार को कार से पास में स्थित सरिया, सीमेंट, मौरंग के गोदाम पर गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे। भाजपा नेता की माने तो भगौतीपुर मार्ग पर दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे चार लोगों ने उनकी कार पर तीन राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर सीओ सिटी पीयूष सिंह, इंस्पेेक्टर कोतवाली देहात राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बिजवार निवासी सलमान, उसके भाई चांद, हुसैनगंज निवासी चांद मोहम्मद उर्फ टोर्री, सोएब के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी सलमान की मां ने पुलिस को बताया है कि विजय जायसवाल अपने घर में जुआं खिलवाते थे। सलमान से जुआं खेलने को लेकर पैसों का लेनदेन था। उसकी मां का कहना है कि सलमान पैसे लेने गया था, जहां पर घटना हो गई। पुलिस इस बात को लेकर कुछ भी खुलकर नहीं बोल रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली देहात राजेश कुमार ने बताया कि भाजपा नेता पर तीन राउंड फायर किए गए हैं, लेकिन गोली उन्हें नहीं लगी। वह सुरक्षित हैं। मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जुएं के विवाद में घटना हुई है।
तहरीर में पूर्व के विवाद का जिक्र
घटना को लेकर भाजपा नेता ने पुलिस को बताया कि उनके घर में कारपेंटर सोफा बना रहा है। बुधवार को वह पास की एक दुुकान पर गुटखा लेने गया था, जहां पर पास में ही जुआं हो रहा था। कारपेंटर वहां पर जुआ खेलने लगा, जहां पर उसका कुछ लोगों से विवाद और मारपीट हुई। इसके बाद वह घर आकर काम करने लगा।
विजय की माने तो कुछ देर बाद जिससे विवाद हुआ था, वह व्यक्ति कई लोगों के साथ उनके घर पर आ गया। इसको लेकर उन सभी को डांटकर चलता कर दिया था। इसके बाद वे अपने गोदाम से लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में फायरिंग की गई। मामले में भाजपा नेता ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में विजय ने इन सब बातों का जिक्र नहीं किया है। उसमें उन्होंने सिर्फ पूर्व में विवाद की वजह बताई है, लेकिन ये बातें पुलिस को मौखिक बताई हैं।
मुख्य आरोपी हिरासत में
घटना में नामजद चार आरोपियों में चांद मोहम्मद उर्फ टोर्री मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। सीओ सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले में पूछताछ की जा रही है।

भाजपा नेता पर फायरिंग के मामले में चार लोगों पर केस दर्ज हुआ है। पीड़ित ने तहरीर में पूर्व में हुए विवाद में घटना की वजह बताई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। कार्रवाई होगी।
- पीयूष सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed