फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fire started from electric meter, house with thatched roof burnt

Sitapur News: बिजली के मीटर से लगी आग, छप्पर के साथ गृहस्थी जली

Fri, 27 Feb 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 27 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Fire started from electric meter, house with thatched roof burnt
आग लगने से राख हुआ सामान।
कल्ली चौराहा। ग्राम पंचायत जरिगवां के मजरा अटवा गांव निवासी रामप्यारी के घर में शुक्रवार को बिजली के मीटर से होने वाली स्पार्किंग से आग लग गई। बिजली मीटर घर के दरवाजे पर छप्पर के नीचे लगा था। कुछ ही देर में आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। दमकलकर्मियों की मदद से ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते छप्पर के साथ घर में रखा दो लाख की कीमत का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित रामप्यारी ने बताया कि जब तक कुछ समझ पाते बिजली के मीटर से लगी आग की चपेट में आकर छप्पर व गृहस्थी का सामान जलने लगा। शोर सुनकर जुटे ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। हवा चलने के कारण आग विकराल हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा राम प्यारी की गृहस्थी का सारा सामान व अनाज जल चुका था। रामप्यारी ने आग से दो लाख रुपये के सामान के नुकसान की बात बताई है। क्षेत्रीय लेखपाल सुनील कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके आधार पर ही पीड़िता को आर्थिक सहायता उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

सारा राशन जल गया, अब क्या खाएंगे
रामप्यारी ने रोते हुए बताया कि आग ने उनकी पूरी गृहस्थी को खत्म कर दिया है। कुछ भी नहीं बचा है। सब जल कर राख हो गया है। उनका एक ही लड़का था वह भी बाहर रहता है। गांव में वह अपने पौत्र आर्यन के साथ रहती है। उनके पास एक भी बीघा जमीन नहीं है। घर में मौजूद सारा राशन अनाज जल जाने से अब वह क्या खाएंगी, कुछ नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed