{"_id":"60be5eeb8ebc3ec5a674f0e8","slug":"fire-rained-from-the-sky-the-temperature-reached-40-degrees-sitapur-news-lko5813334181","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरसी आग, 40 डिग्री पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरसी आग, 40 डिग्री पहुंचा तापमान
विज्ञापन
सीतापुर। गर्मी के तेवर दिन प्रतिदिन तल्ख होते जा रहे हैं। सोमवार को मौसम काफी गर्म रहा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री होने से उमस बनी रही। कड़प धूप होने से लोग बाहर निकलने से बचते रहे। इसकी वजह से सड़कों पर दोपहर में कम भीड़ भाड़ दिखाई दी। शाम को जब धूप की तपिश कम हुई तो लोगों को थोड़ा राहत मिली। लेकिन गर्मी का असर बना रहा।
जून माह में काफी गर्मी पड़ रही है। दिन प्रतिदिन तापमान में वृद्वि हो रही है। जब तापमान बढ़ रहा है तो गर्मी बढ़ रही है। सोमवार को मौसम काफी गर्म रहा। सुबह से ही उमस होना शुरू हो गई। दोपहर तक धूप के तेवर काफी कड़क हो गए। इससे बचने के लिए लोग घरों के अंदर कैद रहे। बहुत जरूरी कार्य होने पर ही वह बाहर निकले। इसकी वजह से दोपहर में सड़कों पर बहुत ही कम आवागमन दिखाई दिया।
शाम पांच बजे के बाद जब धूप में गर्मी कम पड़ी तो लोग बाहर निकले। लेकिन मौसम में उमस बराबर बनी रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार व बुधवार को भी कुछ इस तरह मौसम रहेगा। अभी हाल फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।