फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fire in Saraf's house due to gas leak

गैस रिसाव से सराफ के घर में लगी आग

Sun, 13 Dec 2020 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Fire in Saraf's house due to gas leak
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में मंगरहिया बाजार में सराफा व्यापारी के घर खाना बनाते समय गैस रिसाव से रविवार को भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटों ने मकान का एक हिस्सा पूरी तरह से जल गया है। घटना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। हादसे में करीब 20 लाख के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन

बिसवां कोतवाली क्षेत्र के मंगरहिया बाजार निवासी सराफा कारोबारी रामकिशोर रस्तोगी के घर में उनके भाई की पत्नी गैस पर खाना बनाने जा रही थी। तभी गैस रिसाव के चलते आग लग गयी। आग लगने से घर में भगदड़ मच गई। परिजन चिल्लाने लगे। तभी परिवार के श्याम ने आकर सिलेंडर से रेगुलेटर निकाल दिया और उसे घर के बाहर लाकर डाल दिया, लेकिन धीरे-धीरे आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। यह देखकर मोहल्ले में भी अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

आग इतनी भीषण थी कि पड़ोस के मकान के रहने वाले लोग और दुकानदार अपनी दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर के एक हिस्से का सामान जलकर राख हो चुका था। गृहस्वामी श्याम किशोर रस्तोगी का कहना है कि आग लगने से करीब 20 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह चौहान भी हमराही बल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसील प्रशासन को घटना से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed