{"_id":"6957f4307e855d41df0fa51c","slug":"fire-in-dalmoth-factory-sitapur-news-c-102-1-slko1055-147453-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दालमोठ फैक्टरी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दालमोठ फैक्टरी में लगी आग
Fri, 02 Jan 2026 10:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाते दमकलकर्मी।
सीतापुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के टेडवा चिलौला गांव स्थित एक दालमोठ फैक्टरी में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। दमकल टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
गांव में दीपिका फ्रूट प्रोडक्ट्स के नाम से दालमोठ फैक्टरी चल रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि फैक्टरी में तेल से भरे एक ड्रम में आग लगी थी। इसमें काफी धुआं निकल रहा था। लपटों की चपेट में आकर आसपास रखा अन्य सामान भी जल गया। कर्मचारी जब आग पर काबू नहीं पा सके तो उन्होंने दमकल टीम को सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
फैक्टरी से निकले धुएं से स्थानीय लोग हुए परेशान
फैक्टरी में आग लगने के बाद तेल जलने से काला धुआं इलाके में फैल गया। इससे स्थानीय लोग परेशान हो गए। वहीं, कर्मचारियों को भी सांस लेने में दिक्कत हुई। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
रिहायशी इलाके में चल रही फैक्टरी में पहले भी लग चुकी है आग
कोतवाली क्षेत्र के चुंगी चौराहे से कांशीराम मार्ग पर नारायण टॉकीज के ठीक सामने एक दालमोठ फैक्टरी संचालित है। रिहायशी इलाके में चल रही इस फैक्टरी में एक साल पहले आग लगी थी। चपेट में आकर लाखों का नुकसान हो गया था। फैक्टरी मालिक का परिवार भी परिसर में मकान बनाकर रहता है। वहां आग बुझाने के नाम पर भी वहां कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे।