फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fire due to gas leak, girl scorched

गैस रिसाव होने से लगी आग, युवती झुलसी

Thu, 26 Sep 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fire due to gas leak, girl scorched
सीतापुर। घर में चाय बना रही एक युवती गुरुवार को आग से झुलस गई। लगभग 40 हजार का सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

महोली कोतवाली इलाके के ठकुरन टोला निवासी महेश शर्मा की बेटी निधि (20) गुरुवार सुबह करीब पांच बजे रसोई में गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। परिजनों के मुताबिक रिसाव होने से अचानक आग लग गई, जिससे आग की चपेट में आकर निधि झुलस गई। शोर मचाते हुए वह बाहर की तरफ भागी।

परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी। घर में लगी आग पर मोहल्ले के लोग बड़ी मुश्किल से काबू पा सके। आग से टीवी, इन्वर्टर, खाद्य सामग्री समेत करीब 40 हजार का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज व राजस्व लेखपाल ने जांच कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed