{"_id":"67ec2d175ee1616eb0023914","slug":"fire-broke-out-while-cooking-cylinder-burst-three-goats-died-sitapur-news-c-102-1-slko1037-129471-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खाना बनाते समय लगी आग, फटा सिलिंडर, तीन बकरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खाना बनाते समय लगी आग, फटा सिलिंडर, तीन बकरियों की मौत
Tue, 01 Apr 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
हरगांव। मुद्रासन गांव के मजरा नयापुरवा स्थित एक घर में मंगलवार दोपहर खाना बनाते समय आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में आकर एक सिलिंडर फट गया। इस अग्निकांड में तीन बकरियों की मौत हो गई और एक भैंस झुलस गई। पीड़ित के अनुसार करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
नयापुरवा निवासी किशोर के घर में दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारण से अचानक आग लग गई। उनके घर के बाहर रखा टेंट का सामान जल गया। वहीं, पड़ोसी रामसागर की तीन बकरियां व घरेलू सामान भी जल गया। एक अन्य ग्रामीण श्यामन की भैंस झुलस गई। सूचना पर हरगांव पुलिस व लेखपाल संजीव कुमार शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और दमकल को सूचना दी गई।
जब तक दमकल आती तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्बास ने बताया कि पीड़ित परिवारों के लिए राशन व अन्य इंतजाम किए हैं। अग्निकांड में लगभग एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। नायब तहसीलदार अशोक कुमार यादव ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेजा है। नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाया जाएगा।