{"_id":"6a6d007b0bc5227a6a06d9bb","slug":"fire-broke-out-in-a-tent-warehouse-burning-all-the-goods-sitapur-news-c-102-1-slko1055-161230-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: टेंट के गोदाम में लगी आग, सारा सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: टेंट के गोदाम में लगी आग, सारा सामान जला
Sat, 01 Aug 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से जला टेंट का सामान। संवाद
सीतापुर। शहर के मोहल्ला आलमनगर में फटफटा पुल के पास स्थित टेंट के एक गोदाम में बृहस्पतिवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। लपटों की चपेट में आकर दुकान में रखा सारा सामान जल गया।
मोहल्ला निवासी प्रमोद टेंट व कैटर्स का काम करते हैं। फटफटा पुल के पास ही उनका गोदाम बना हुआ है। रात करीब दो बजे लोगों ने उनके गोदाम से लपटें उठती हुई देखीं, उन्होंने प्रमोद को इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
लपटें तेज होने के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाई। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। पीड़ित के अनुसार दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया है।