{"_id":"58f3a6d14f1c1b1b744709ef","slug":"fire-before-the-arrival-of-the-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात आने से पहले लग गई आग, सारा सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात आने से पहले लग गई आग, सारा सामान राख
Amarujala Bureau
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
ककरहा घाट गांव में दो चचेरे भाइयों के घर रविवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। हादसे में दोनों घरों की करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति जल गई। बताते हैं कि एक पीड़ित की बेटी की बारात शाम को आनी है।
विज्ञापन
इससे पहले ही घर में आग लगने से पूरी अरमान खाक हो गए। आग में उसकी बेटी का दहेज, जेवरात सहित सारा सामान जल गया। हालांकि ग्राम प्रधान ने शादी के लिए खाने से लेकर अन्य व्यवस्था की है। तहसील प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया था।
विज्ञापन
ककरहा घाट गांव निवासी ठकुरी व उसके चचेरे भाई बाबू के यहां रविवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग बुझाते लपटों ने दोनों घरों को पूरी तरह चपेट में ले लिया। गांवों के लोग आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
फायर स्टेशन को भी सूचना दी गई, लेकिन ग्रामीणों ने दमकल टीम पहुंचने से पहले ही लपटों पर काबू पा लिया था। बताते हैं कि दोनों घरों में करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। ठकुरी की बेटी की आज ही लखनऊ से बारात आनी है।
उसने बेटी की शादी के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। खाने की व्यवस्था शुरू कर दी गई थी। इसी बीच आग लगने से ठकुरी की बेटी के लिए आया दहेज, जेवरात, राशन आदि सब कुछ जल गया। करीब तीन लाख का नुकसान हो गया।
सूचना तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है। हालांकि ग्राम प्रधान निसार अहमद ने पीड़ितों को न सिर्फ फौरी मदद पहुंचाई, बल्कि ठकुरी की बेटी की शादी के लिए सारा सामान जुटाया। उसने बारातियों के लिए खाने आदि की व्यवस्था के साथ ही शादी के लिए कुछ जेवरात व अन्य सामान की भी व्यवस्था की है।