फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   FIR registered over stock irregularities.

Sitapur News: स्टॉक में गड़बड़ी पर एफआईआर दर्ज

Thu, 01 Oct 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 01 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
FIR registered over stock irregularities.
पिसावां। अमरैया गांव स्थित सरकारी राशन की दुकान में बुधवार को जांच के दौरान स्टॉक में बड़ी गड़बड़ी सामने आई। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम महोली शैलेंद्र गौतम के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक अभिषेक सिंह की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदार सर्वेश मौजूद नहीं था। उसका बेटा दुकान पर मिला। टीम ने राशन का भौतिक सत्यापन किया तो मौके पर महज 4.5 किलो चीनी, 15.4 किलो गेहूं और 33.7 किलो चावल मिला। स्टॉक रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं था। विभागीय अभिलेख से मिलान करने पर गेहूं में 4.65 क्विंटल, चावल में 6.78 क्विंटल व चीनी में 7.50 किलो की कमी मिली। स्टॉक में कमी के संबंध में दुकानदार का बेटा संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर और जिलाधिकारी की अनुमति के बाद पुलिस ने दुकानदार सर्वेश के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed