{"_id":"58bc42d24f1c1b6001e7e97e","slug":"fir-on-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में 4 को दबोचा, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी में 4 को दबोचा, केस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खंबे
- फोटो : अमर उजाला
पावर कॉर्पोरेशन ने रविवार को चलाए चेकिंग अभियान में 4 लोगों को बिजली चोरी के आरोप में दबोचा। ये सभी लोग कनेक्शन कटने के बाद चोरी से बिजली जला रहे थे। बिजली बिल बकाया को लेकर पावर कॉर्पोरेशन ने अभियान चला रखा है।
विज्ञापन
यह अभियान पांच हजार से अधिक धनराशि के बकायेदारों के खिलाफ है। रविवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों में चलाए गए अभियान में 4 उपभोक्ताओं को कॉर्पोरेशन ने बिजली चोरी में पकड़ा। जिन लोगों को कॉर्पोरेशन ने दबोचा है, उनके विद्युत कनेक्शन बकाया बिलों का भुगतान न करने के एवज में काटे जा चुके थे।
विज्ञापन
बावजूद इसके इन उपभोक्ताओं ने बिना बिल जमा किए कनेक्शन जोड़ कर बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे, इनमें गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी कमला देवी, लालबाग चौराहा निवासी श्याम सुंदर, बाल्दारोड निवासी मुन्ने खां व प्रेमनगर निवासी शिवकुमार जायसवाल शामिल हैं। इनके विरूद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया हैं।
विज्ञापन