फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   FIR lodged against Registrar and four others in fraud case

Sitapur News: धोखाधड़ी के मामले में निबंधक व चार अन्य पर एफआईआर दर्ज

Sat, 27 Dec 2025 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Registrar and four others in fraud case
सिधौली। तहसील में पूर्व में तैनात रहे निबंधक सहित पांच लोगों पर कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मानपुर के जगदीशपुर गांव के मजरा मोहत्तेपुर निवासी पीड़ित अवधेश कुमार ने बताया कि उनके गांव में कृष्णा देवी, कीमती देवी, छोटेलाल व मायाराम रहते हैं। इनमें कृष्णा देवी वर्तमान में कस्बा सिधौली में रह रही हैं। आरोप है कि कृष्णा अग्निहोत्री ने 6 जून 2022 को गांव स्थित गाटा संख्या 331/657 का बैनामा कीमती देवी के पक्ष में कर दिया। इस बैनामे में छोटेलाल व मायाराम ने गवाही दी।
विज्ञापन

आरोप है कि जिस गाटा संख्या का बैनामा किया गया, उसके असली मालिक गांव के ही सुरेन्द्र सिंह, मंगल सिंह, कामिनी देवी, विमल कुमार सिंह और कमल कुमार सिंह हैं। इनका ही नाम राजस्व अभिलेखों में भी दर्ज है। इस बैनामे में चौहद्दी का सही उल्लेख नहीं किया गया। आरोप है कि तत्कालीन निबंधक राकेश कुमार शर्मा से सांठगांठ कर यह बैनामा किया गया। बताया कि इस संबंध में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी के न्यायालय में एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed