फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   FIR against clerk caught taking bribe

Sitapur News: घूसखोरी में पकड़े गए लिपिक पर प्राथमिकी

Fri, 17 Apr 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 17 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
FIR against clerk caught taking bribe
सिधौली। एसडीएम कार्यालय के पेशकार अनुपम श्रीवास्तव को एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को घूस लेते गिरफ्तार किया था। उनके विरुद्ध एंटी करप्शन टीम ने अटरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


तहसील परिसर में बुधवार दोपहर एंटी करप्शन टीम ने एसडीएम कार्यालय में तैनात पेशकार अनुपम श्रीवास्तव को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था। योजनाबद्ध तरीके से छापा मारते हुए टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया था। एक पीड़ित ने दाखिल-खारिज निरस्त किए जाने के लिए उपजिलाधिकारी कार्यालय में आवेदन किया था। इसी मामले में कार्रवाई के नाम पर आरोपी पेशकार अनुपम श्रीवास्तव ने रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


पीड़ित ने इसकी शिकायत टीम से की थी। उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से टीम ने पेशकार को बुलवाया। पीड़ित के साथ आई टीम ने पेशकार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी को अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछे जाने पर जिम्मेदारों ने सिर्फ दाखिल खारिज निरस्त करने के नाम पर रिश्वत लेने की बात कही। इसके आलावा उन्होंने अधिक जानकारी साझा नहीं की है। उनके साथ मौजूद पीड़ित ने भी अधिक जानकारी नहीं दी है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही यहां की एसडीएम का स्थानांतरण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed