फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fine of Rs 1.40 lakh collected in four days

Sitapur News: चार दिन में वसूला 1.40 लाख का जुर्माना

Tue, 09 Jul 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 09 Jul 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 1.40 lakh collected in four days
सीतापुर। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस पांच जुलाई से नाबालिग वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है। चार दिनों में अब तक 1.40 लाख का जुर्माना वसूला जा चुका है।
विज्ञापन

शहर में प्रतिदिन 165 नाबालिगों को यातायात पुलिसकर्मी वाहन चलाते पकड़ रहे हैं। पुलिस पहले तो उन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर जागरूक करती है। इसके बाद न मानने पर वाहन का चालान कर रही है।
विज्ञापन

महज चार दिन में ही 662 नाबालिगों को यातायात पुलिस ने वाहन चलाते पकड़ा है। मंगलवार को भी यातायात पुलिस के अधिकारी अभियान चलाते नजर आये। वहीं, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को रोकर समझाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक वसूला 1.40 लाख का जुर्माना

18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे बड़ी संख्या में सड़क पर वाहन लेकर निकलते हैं। उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 5 जुलाई से चल रहा है जो 20 जुलाई तक जारी रहेगा। अब तक कुल 662 वाहनों को चेक किया गया है। इन सभी वाहनों को चला रहे 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को जागरूक किया गया है। वहीं, 270 अभिभावकों से फोन पर बात कर उनके बच्चे द्वारा वाहन चलाने की सूचना दी गई है। इस दौरान 28 चालान किए गए हैं। वहीं, एक लाख चालीस हजार रुपये शमन शुल्क वसूला जा चुका है।
- फरीद अहमद, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed