फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fine of nine and a half thousand rupees for evasion of market fee

Sitapur News: मंडी शुल्क की चोरी पर साढ़े नौ हजार का जुर्माना

Wed, 08 Nov 2023 09:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 08 Nov 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
Fine of nine and a half thousand rupees for evasion of market fee
लहरपुर (सीतापुर)। मंडी शुल्क की चोरी कर सामान ले जाने के मामले में सचिव ने दो वाहनों को सीज किया है। इन पर 9,460 रुपये जुर्माना लगाया है। वाहन लहरपुर से लखीमपुर जा रहे थे। कृषि उत्पादन मंडी समिति, हरगांव की ओर से अवैध रूप से बिना मंडी शुल्क अदा किए सामान लेकर जा रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

मंडी सचिव सुलेमान ने बताया कि केसरीगंज चौराहे पर पिकअप में लकड़ी के पटरे लदे थे। जरूरी कागजात न दिखा पाने पर वाहन सीज कर दिया गया। 2,475 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

दूसरी पिकअप में लाल मिर्च व हल्दी लदी थी। कागजात न दिखा पाने पर 6,985 रुपये जुर्माना व वाहन को सीज कर दिया गया। मंडी सचिव सुलेमान ने बताया कि जांच के दौरान दोनों वाहनों को रोका गया था। आवश्यक कागज न दिखा पाने और अवैध रूप से लखीमपुर ले जाते समय वाहनों को सीज कर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed