फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fierce when flood rescue work stalled

बाढ़ से बचाव का काम ठप होने पर भड़के

Thu, 01 Jul 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fierce when flood rescue work stalled
रेउसा (सीतापुर)। गांजर इलाके में बाढ़ और कटान का कहर थमनेे के साथ ही जिम्मेदारों की सक्रियता भी कम हो गई है। वह बाढ़ की आशंका को लेकर जान कर भी संजीदा नहीं है। यही वजह है कि समय रहते बाढ़ और कटान से बचाव के लिए बेहतर इंतजाम नहीं करने पर गुरुवार को बाढ़ पीड़ितों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाढ़ पीड़ितों ने समय से काम कराने की मांग भी की है।
विज्ञापन

बैराजों से पानी नहीं छोड़े जाने से हाल फिलहाल गांजर की नदियां शांत हैं। इससे लोगों को भी बड़ी राहत है, लेकिन ये राहत लंबे समय तक नहीं रहने वाली है। वजह, बारिश का मौसम अभी बाकी है। इसी के साथ बाढ़ का सैलाब मुसीबतों का पहाड़ लेकर आएगा, लेकिन अभी बाढ़ और कटान नहीं होने से जिम्मेदारों के पास समय रहते बाढ़ के कहर से लोगों को बचाने के लिए इंतजाम करने का वक्त है, लेकिन इसके बाद भी काम ठप पड़ा है। पानी कम होने के बाद सिंचाई विभाग का काम ठप पड़ा है।
विज्ञापन

इलाके के फौजदारपुरवा, परमेश्वरपुरवा, चौकीपुरवा में कटान बचाव का चल रहा कार्य एक सप्ताह से बंद है। गुरुवार को फौजदारपुरवा के सतनाम, अनुज, शत्रोहन, जगदीश, रक्षाराम, सनेही, भिखारी, रिंकी ने घाघरा के गांव किनारे प्रदर्शन कर हंगामा किया और सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों की ओर से बरती जा रही शिथिलता को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फौजदारपुरवा स्कूल में खड़ी हैं मशीनें
लोगों का कहना है कि एक सप्ताह से काम बंद है। अभी काम पूरा करने का समय है। अभी कुछ दिन बाद बाढ़ का कहर शुरू हो जाएगा तो काम नहीं हो पाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का जलस्तर काफी कम है। अगर समय से काम शुरू किया जाए तो गांव के जो घर बचे हैं, उन्हें बचाया जा सकता है।

मशीनें फौजदार पुरवा स्कूल में खड़ी हैं। तहसीलदार अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि पानी बैराजों से भी कम हो गया। नदियों का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। हालांकि, बाढ़ का खतरा अभी टला नही हैं। एहतियात बरती जा रही। सिंचाई विभाग को इस वक्त कार्य में तेजी लाने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed