फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fever for seven days and cough troubling for 14 days

Sitapur News: सात दिन बुखार तो 14 दिन परेशान कर रही खांसी

Tue, 14 Mar 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 14 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fever for seven days and cough troubling for 14 days
सीतापुर। प्रदेश में बढ़ रहे एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिले में इस संक्रमण के मरीजों की भले ही पुष्टि न हुई हो, लेकिन अस्पताल आ रहे मरीजों में इस वायरस के जैसे ही लक्षण मिल रहे हैं। मरीजों को एक सप्ताह बुखार व दो सप्ताह खांसी परेशान कर रही है। जिला अस्पताल में सोमवार को इस तरह के करीब डेढ़ हजार मरीज पहुंचे। अस्पताल में हर तरफ भीड़ नजर आई। होली के बाद जिला अस्पताल में मरीजों की अचानक भीड़ बढ़ गई है। इसमें सर्वाधिक मरीज बुखार, खांसी व जुकाम के आ रहे है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्वाधिक 3200 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इन मरीजों में करीब डेढ़ हजार ऐसे मरीज थे, जिनको तेज बुखार व खांसी आ रही थी। मरीज रमेश ने बताया कि खांसी इतनी अधिक है कि उल्टी तक हो जाती है। गले में खरास हो रही है। इससे बोलने में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

फिजीशियन कक्ष में मरीजों की लाइनें लगी हुई थी। फिजीशियन डॉ. अमरेंद्र सिंह, प्रशांत तिवारी व अरशद जमाल के कक्ष में मरीजों लाइन में लगकर खांस रहे थे। इन चिकित्सकों ने बताया कि इस समय सर्वाधिक इन बीमारियों के ही मरीज आ रहे है।
विज्ञापन


यह है लक्षण
सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने बताया एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस का जिले में कोई मामला नहीं है। इस वायरस में तेज बुखार, खांसी, गले में खरास होती है। अस्पताल आने वाले अधिकतर मरीजों में यह लक्षण मिल रहे है। इसमें मरीजों को बुखार तो जल्द ठीक हो जाता है लेकिन खांसी में दो सप्ताह का समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक खांसी आने पर एक्सरे करवाएं
सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इस वायरस से बचने का सबसे अच्छा तरीका कोविड प्रोटोकॉल ही है। अगर हम मॉस्क लगाएंगे और बार-बार हाथ धुलेंगे, एक-दूसरे से दूरी बनाए रखेंगे तो इस वायरस से निपट सकते हैं। इसलिए कोशिश करें प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें। अगर खांसते है तो उसका वायरस दूसरे पर पहुंच जाता है। यह गले से अंदर तक आ जाता है। इसलिए दूरी बहुत जरूरी है। इस तरह की खांसी सामान्य दवाओं से ठीक नहीं हो रही है। इसके लिए एक्सरे करवाना जरूरी होता है। एक्सरे से खांसी के लक्षण पता चल जाते है। उसके बाद इलाज करने से मरीज आसानी से ठीक हो जाते है। इसलिए अधिक खांसी आने पर एक्सरे जरूर करवाएं।

गाइडलाइन का हो रहा इंतजार
शासन ने इस वायरस से निपटने के लिए निर्देश तो जारी कर दिए है लेकिन गाइडलाइन नहीं दी है। सीएमएस ने बताया कि इस वायरस की जांच लखनऊ मेडिकल कॉलेज में होती है। जिले स्तर पर इसकी कोई व्यवस्था नहीं है। इसके बारे में विस्तार से अभी कोई गाइडलाइन नहीं आई है। गाइडलाइन आने का इंतजार किया जा रहा है।


एक्सरे के लिए मारामारी
इस वायरस के चलते एक्सरे कक्ष में मारामारी बढ़ गई है। सीतापुर के साथ ही हरदोई जनपद के मरीज भी यहां पर एक्सरे कराने के लिए आ रहे है। एक दिन में अधिकतर 70 एक्सरे हो रहे है। जबकि मरीजों की संख्या करीब एक सैकड़ा पहुंच रही है। ऐसे में तमाम मरीजों को अगले दिन ही जांच की सुविधा मिल पा रही है। इससे मरीज काफी परेशान हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed