फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fertilizer missing from cooperative societies, secretary missing after switching off phone

Sitapur News: सहकारी समितियों से खाद नदारद, फोन बंद कर सचिव नदारद

Sat, 25 Nov 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 25 Nov 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer missing from cooperative societies, secretary missing after switching off phone
कुंवरगड्डी। सिधौली तहसील मुख्यालय से महज तीन किमी. की दूरी पर स्थित साधन सहकारी समिति, जुधौरा में शनिवार को ताला लटका मिला। इससे नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

खाद की आस में पहुंचे किसानों ने आरोप लगाया कि एक दिन पहले शुक्रवार को भी केंद्र बंद था। कई किसानों ने घर में रखा गेहूं व धान बेचकर केंद्र प्रभारी सुरेश श्रीवास्तव के पास खाद के लिए अपना पैसा जमा कर दिया था। अब समय पर खाद ही नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

सचिव भी दो दिनों से लापता हैं। उनका नंबर स्विच ऑफ है। केंद्र पर पहुंचे किसान बेनीपुर निवासी संजीव, बकरापुर भंडिया के आर्यन शुक्ला, पिपरा के राम नरेश व अन्रू ने बताया कि प्राइवेट दुकानों पर खाद मिल रही है। यदि यह पता होता कि खाद नहीं मिलेगी और खेत सूख जाएंगे, तो हम अपना पैसा केंद्र प्रभारी के पास जमा ही न करते। निजी दुकान से खाद खरीद लेते। किसानों ने केंद्र प्रभारी सुरेश श्रीवास्तव पर आरोप लगाते हुए बताया कि दो दिनों से केंद्र बंद है। रात में टेंपो व ट्रॉली से खाद की कालाबाजारी की जा रही है। अधिकारियों को इस केंद्र की शुक्रवार व शनिवार की स्टाक बिक्री देखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार ने बताया कि किसानों के लिए पर्याप्त खाद जिले में मौजूद है। समिति पर यदि सचिव लापरवाही करेंगे तो कार्यवाही होगी। इस मामले को दिखवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed