{"_id":"60c78ed38ebc3ef43a3543fd","slug":"fear-of-murderer-hiding-in-barabanki-sitapur-news-lko5824584158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिलों के बाराबंकी में छिपने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिलों के बाराबंकी में छिपने की आशंका
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट इलाके में युवक की गोलियों से भूनकर की गई हत्या के मामले में पुलिसिया तफ्तीश में चौंकाने वाली बात सामने आई है। हत्या के बाद आरोपी महमूदाबाद इलाके से होते हुए बाराबंकी जिले में प्रवेश कर गए। आरोपियों की खंगाली गई कॉल डिटेल से इसका खुलासा हुआ है। वारदात में शामिल दोनों आरोपियों की आखिरी लोकेशन महमूदाबाद में मिली है। इसके बाद दोनों के मोबाइल नंबर नॉट रीचबल हो गए हैं। अब पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में बाराबंकी रवाना हो गई हैं।
शहर कोतवाली इलाके के कोट कर्बला निवासी शाहरुख की रामकोट इलाके में रविवार देर रात गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को उसका शव रामकोट इलाके में सीतापुर-मिश्रिख मार्ग पर ईंट-भट्ठे की जमीन पर मिला था। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक को चार गोलियां मारकर हत्या करने का खुलासा हुआ था। एक गोली सिर, दूसरी सीने और दो गोली दोनों हाथों में मारी गई थी। वारदात के शुरुआत में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर तफ्तीश में जुटी पुलिस को कुछ ही घंटे में एक बड़ी कामयाबी मिल गई।
पुलिस के एक अधिकारी की माने तो जांच की दिशा बढ़ाते ही वारदात में शामिल दो आरोपियों के नाम सामने आ गए। दोनों पुराने सीतापुर के रहने वाले हैं। एक का नाम गोल्डी और दूसरे का गुरू है। इनके घरों पर दबिश दी गई, लेकिन दोनों घर पर नहीं मिले। पुलिस सूत्रों की माने तो कॉल डिटेल खंगालने से दोनों आरोपियों की आखिरी लोकेशन वारदात वाली रात महमूदाबाद में मिली।
विज्ञापन
इसके बाद से दोनों के नंबर ऑफ हो गए हैं। मौजूदा लोकेशन का कोई पता नहीं चल पा रहा है, लेकिन तकनीकी सिस्टम से पुलिस को जो लीड मिली है, वह आरोपियों तक पहुंचने में बेहद अहम मानी जा रही है। पुलिस अफसरों को पूरा यकीन है कि आखिरी लोकेशन अगर महमूदाबाद में मिली है तो फिर आरोपी बाराबंकी जिले में किसी महफूज ठिकाने पर जाकर पनाह लिए हो सकते हैं। (संवाद)
...तो हत्या में शामिल थे तीन आरोपी
पुलिस सूत्रों की माने तो हत्या वाली रात मृतक पुराने सीतापुर के दो लोगों के साथ देखा गया था। रात करीब 11 बजे दोनों आरोपी गोल्डी और गुरू को शाहरुख के साथ लोगों ने देखा, लेकिन वारदात के बाद से दोनों गायब हैं। दोनों के नाम एफआईआर में शामिल किए गए है। युवक की हत्या में तीन आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। दो के नाम तो सामने आ चुके हैं, लेकिन तीसरे की जानकारी भी पुलिस के पास आ चुकी है, पर मामला बेहद संजीदा और हत्या जैसे मामले से जुड़ा होने की वजह से पुलिस अभी तीसरे नाम को लेकर खुलासा नहीं कर रही है।
मांगी बाइक से भागे हत्यारे
युवक की हत्या करने के बाद आरोपियों ने भागने के लिए मांगी गई बाइक का सहारा लिया है। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है। तहकीकात करते हुए पुलिस आगे बढ़ी तो हत्यारे जिसकी बाइक मांग कर ले गए हैं, उस तक पहुंच गई है। इसी के बाद सामने आया कि दोनों आरोपी बाइक मांगकर ले गए हैं।
दो बजे के बाद मिल रही लोकेशन
वारदात के बाद फरार हुए आरोपियों की खंगाली गई कॉल डिटेल से सामने आया कि हत्यारों की दो बजे के बाद की आखिरी लोकेशन महमूदाबाद की मिल रही है। ऐसे में 11 बजे शाहरुख और दोनों आरोपी एक साथ देखे गए तो फिर वारदात 12 के बीच में हुई है, तभी महमूदाबाद में दो बजे की लोकेशन मिल रही है। सीतापुर से महमूदाबाद बाइक से जाने में भी दो घंटे लग जाएंगे।
चार थानों की पुलिस अनजान
हत्या के बाद आरोपी बड़ी ही आसानी से जिला मुख्यालय से महमूदाबाद तक पहुंच गए। मसलन, सीतापुर से महमूदाबाद तक जाने में रास्ते में खैराबाद, मानपुर, बिसवां और महमूदाबाद कोतवाली पड़ती है, लेकिन हैरानी की बात है कि इन चारों थानों में से किसी भी थाने की पुलिस की इन पर नजर नहीं पड़ी।
रामकोट में शाहरुख की हत्या के मामले में दो आरोपियों गोल्डी और गुरू के नाम जांच में सामने आए हैं। दोनों को हत्या में शामिल कर लिया गया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पांच टीमें लगी हुई हैं। इसमें क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और तीन पुलिस की टीमें हैं।
- पीयूष सिंह, सीओ सिटी